शो में सुनीता की गालियां सुनकर पति गोविंदा का क्या था रिएक्शन? 'लॉक अप 2' पर फराह खान ने खोले राज

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में गोविंदा ने एंट्री ली है, वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को वापिस लेने आए हैं। इसके साथ ही शो की होस्ट फराह खान ने बताया है कि जब गोविंदा ने अपनी पत्नी की गालियों को सुना तो उनका कैसा रिएक्शन था।

Lock Upp 2
Lock Upp 2 | Image: instagram

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' के आज के एपिसोड में सुनीता आहूजा का सफर खत्म हो गया है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें शो से बाहर जाने की अनुमति दी गई है। उन्हें लेने के लिए उनके पति गोविंदा और बेटी टीना सेट पर पहुंचे। स्टेज पर गोविंदा और सुनीता के बीच का तालमेल और हंसी-मजाक देखने लायक था। इस दौरान गोविंदा ने अपनी पत्नी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की मां को कभी नहीं भूल सकते।

गोविंदा ने सुनीता को शो में आने से क्यों रोका था

फराह खान ने सुनीता और गोविंदा दोनों को स्टेज पर इनवाइट किया। सुनीता अपने पति को वहां देखकर हैरान रह गईं। सुनीता ने खुलासा किया कि गोविंदा पहले से ही उन्हें इस शो में नहीं आने देना चाहते थे। जब फराह ने इसके पीछे का कारण पूछा, तो गोविंदा ने कहा कि सुनीता हमेशा आरामदायक माहौल में रही हैं और उन्होंने कभी दुख नहीं देखे हैं, इसलिए वह नहीं चाहते थे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।

शो में सुनीता की अभद्र भाषा पर गोविंदा का रिएक्शन

फराह खान ने गोविंदा को बताया कि शो के दौरान सुनीता जिस तरह से बातचीत कर रही थीं, वह लोगों के बीच काफी चर्चित रही है। गोविंदा ने बताया कि लोग उन्हें सुनीता के गाली देने वाले वीडियो भेजते थे। इस पर गोविंदा ने बड़ी सहजता से कहा कि कोई बात नहीं, यह सब झेल लिया है।
जब फराह ने सुनीता से पूछा कि वह शो से क्या सीख लेकर जा रही हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सीखा है कि परिवार की बातें घर के भीतर ही रखनी चाहिए। सुनीता की बात को आगे बढ़ाते हुए गोविंदा भावुक हो गए और बोले कि ईश्वर की कृपा से वे हर मुश्किल से बाहर निकल आए हैं और दुआ करते हैं कि आगे भी सब ठीक रहे। वह उन सभी लोगों से प्यार करते हैं जो उनसे जुड़े हुए हैं।

फराह खान ने गोविंदा को दी सलाह

गोविंदा की बातों के बाद फराह खान ने उन्हें समझाया कि सुनीता उनसे बहुत प्यार करती हैं और उनकी नाराजगी के पीछे सिर्फ उनका अटेंशन पाने की चाहत है। फराह ने कहा कि उन्हें सुनीता पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। इस पर गोविंदा ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि जीवन में कई तरह के 'लॉकअप' होते हैं, जो दिखते हैं और जो नहीं दिखते। लास्ट में, टीना आहूजा के साथ सुनीता शो से विदा हो गईं और फराह ने गोविंदा से उनका ख्याल रखने की अपील की।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एंडोमेट्रियोसिस से जूझते हुए Shamita Shetty ने बयां किया अपना दर्द

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड