
'ये सिर्फ पीरियड का दर्द नहीं था...', एंडोमेट्रियोसिस से जूझते हुए Shamita Shetty ने बयां किया अपना दर्द
Shamita Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने सोहा अली खान के शो 'ऑल अबाउट हर' में एंडोमेट्रियोसिस से जूझने का अपना दर्दनाक अनुभव शेयर किया है। शमिता ने बताया कि शुरुआती मेडिकल जांच में बीमारी न पकड़ पाने के कारण उन्हें सालों तक इसे नॉर्मल दर्द समझकर सहना पड़ा। पेरिमेनोपॉज और बीमारी की उलझनों के बीच, एक्ट्रेस ने महिलाओं को अपने शरीर के संकेतों को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
एक्टर और राइटर सोहा अली खान के शो ऑल अबाउट हर के 10 जुलाई के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर शमिता शेट्टी ने एंडोमेट्रियोसिस गंभीर बीमारी से अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए उन चुनौतियों का जिक्र किया।
शमिता कि बीमारी का पता लगाना उनके लिए मुश्किल भरा सफर था। जब सोहा ने उनसे पूछा कि वह कितने समय से दर्द में थीं, तो शमिता ने स्वीकार किया कि शुरुआती मेडिकल जांच में असल समस्या पकड़ में नहीं आई थी।
Image: instagramAdvertisement
उन्होंने बताया कि रूटीन चेकअप और पैप स्मीयर की रिपोर्ट नॉर्मल आने के कारण डॉक्टरों को किसी बड़ी बीमारी का अंदेशा ही नहीं हुआ। शमिता ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इस दर्द को दबा लिया था।
Image: instagram
उन्होंने बताया कि महिलाओं में अक्सर पीरियड के दर्द या हार्मोनल बदलावों को नॉर्मल समझ लिया जाता है। हमें सिखाया जाता है कि हम बस इस दर्द के साथ जीना सीखें, इसी वजह उन्हें लगा कि ये नॉर्मल है।
Image: instagramAdvertisement
शमिता ने बताया कि वह दर्द सहने की आदी हैं, लेकिन सर्जरी से करीब 6 से 8 महीने पहले दर्द बर्दाश्त से बाहर था। उनका शरीर उन्हें संकेत दे रहा था कि अंदर कुछ गंभीर है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Image: instagram
शमिता पेरिमेनोपॉज के दौर से भी गुजर रही थीं। हार्मोन में बदलावों की वजह से समझना मुश्किल हो रहा था कि यह पेरिमेनोपॉज का असर है या कुछ और। कन्फ्यूजन के कारण सही बीमारी तक पहुंचने में काफी वक्त लगा।
Image: instagram