sb.scorecardresearch

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 इन सहयोगियों के साथ

Camlin

पब्लिश्ड 09:21 IST, February 5th 2025

बर्थडे पर दिवंगत पति को याद कर खूब रोईं Srijana Subedi, कविता के जरिए दिखाया दर्द, लिखा- वादा पूरा नहीं कर सकी...

Srijana Subedi Bibek Pangeni: इंफ्लूएंसर सृजना सुबेदी ने अपने बर्थडे पर अपने दिवंगत पति विवेक पंगेनी को याद करते हुए एक कविता शेयर की है जो आपको भावुक कर देगी।

Srijana Subedi and Bibek Pangeni
Srijana Subedi and Bibek Pangeni | Image: instagram

Srijana Subedi Bibek Pangeni: नेपाली इंफ्लूएंसर कपल विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की लव स्टोरी सुनकर किसी का भी दिल टूट जाएगा। ये कपल शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गया था और खुशी-खुशी अपनी मैरिड लाइफ गुजार रहा था। फिर उनकी खुशी को किसी की नजर लग गई और पिछले साल 19 दिसंबर को कैंसर ने विवेक की जान ले ली। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सदमे में हैं।

सृजना सुबेदी ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द साझा करना शुरू कर दिया है। उन्होंने विवेक पंगेनी की मौत के बाद एक और पोस्ट किया है जिसमें उनकी तड़प और इंतजार साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा कि कैसे उन्हें आज भी लगता है कि उनके पति उनके साथ हैं।

आज भी विवेक पंगेनी का इंतजार कर रहीं सृजना सुबेदी 

4 फरवरी को सृजना सुबेदी का बर्थडे था लेकिन उनके पास इस साल सेलिब्रेट करने की वजह नहीं थी। उनके लाइफ पार्टनर अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनके बिना सृजना की हर रौनक फीकी है। इस मौके पर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर दिल तोड़ने वाली कविता शेयर की है। 

उन्होंने लिखा कि कैसे विवेक वो तारा हैं जो हर दिन चमकता है। सृजना ने लिखा कि उनके बर्थडे से एक दिन पहले, दूसरे तारे के बगल वाला तारा ब्लिंक कर रहा था जिसे वह विवेक समझ रही थीं। इससे उन्हें लगा कि शायद उनका पति मजाक कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि उनके बर्थडे पर सितारों से भरे आसमान में अंधेरा छा गया। उन्होंने सोचा था कि वो अपना हर बर्थडे अपने पति के साथ बिताएंगी लेकिन ये वादा पूरा नहीं कर सकीं। उन्होंने आगे लिखा कि कैसे विवेक उन्हें और उनके सारे अजीब सपनों के बारे में जानते थे। 

ब्रेन कैंसर ने ली विवेक पंगेनी की जान

गौरतलब है कि विवेक पंगेनी का ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था। वो स्टेज 4 पर थे। विवेक अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉट में PhD कर रहे थे। उनकी और सृजना की मुलाकात करीब 10 साल पहले स्कूल में हुई थी। वो उनके सीनियर थे। छह सालों तक डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली। फिर 2022 में विवेक की PhD के लिए कपल अमेरिका शिफ्ट हो गया था। वहां उन्हें कैंसर का पता लगा और दो साल के इलाज के बाद विवेक ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। 

ये भी पढे़ंः 'हर जन्म में केवल आप रहोगे मेरे...' Bibek Pangeni के निधन के बाद पत्नी सृजना का पहला पोस्ट वायरल, नहीं थमेंगे आंसू

अपडेटेड 09:23 IST, February 5th 2025