अपडेटेड 2 February 2025 at 08:24 IST
'हर जन्म में केवल आप रहोगे मेरे...' Bibek Pangeni के निधन के बाद पत्नी सृजना का पहला पोस्ट वायरल, नहीं थमेंगे आंसू
Srijana Subedi: नेपाली इंफ्लूएंसर विवेक पंगेनी कैंसर से जंग हार गए। उनके निधन के कई दिनों बाद पत्नी सृजना सुबेदी ने पहला पोस्ट किया है जो काफी इमोशनल है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Srijana Subedi: नेपाली इंफ्लूएंसर विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर को निधन हो गया है। 36 साल के विवेक का अमेरिका में कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके आखिरी समय तक उनकी पत्नी सृजना सुबेदी साए की तरह उनके साथ रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पति के कैंसर के इलाज के लिए वित्तीय मदद भी मांगी थी। अब विवेक के निधन के कुछ दिनों बाद सृजना ने पहला पोस्ट किया है जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी।
गौरतलब है कि विवेक पंगेनी का ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था। वो स्टेज 4 पर थे। विवेक अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉट में PhD कर रहे थे। उनकी और सृजना की मुलाकात करीब 10 साल पहले स्कूल में हुई थी। वो उनके सीनियर थे। छह सालों तक डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली। फिर 2022 में विवेक की PhD के लिए कपल अमेरिका शिफ्ट हो गया था।
विवेक पंगेनी के निधन के बाद सृजना का पहला पोस्ट
सृजना हर बीतते दिन के साथ ये स्वीकार करने की कोशिश कर रही हैं कि उनके ‘लव ऑफ लाइफ’ विवेक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने कुछ दिन पहले फैसबुक पर किए पोस्ट में लिखा है कि कैसे हर जन्म में उनके लिए विवेक पंगेनी ही ‘द वन’ रहेंगे।
"हर जन्म में केवल आप हो"
सृजना सुबेदी का ये इमोशनल पोस्ट जमकर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने अपने पति को याद करते हुए चांद की एक फोटो शेयर की है जिसके साथ सृजना ने कैप्शन में लिखा है- “यह आप हो। हजारों जन्मों में, सैकड़ों तरीकों से, यह आप ही हो। और हमेशा आप ही रहोगे”।
Advertisement
दो सालों तक कैंसर से जूझने के बाद विवेक ने जिंदगी का साथ छोड़ दिया। उनके साथ ढाल की तरह रहीं सृजना को गहरा सदमा लगा है। विवेक के अंतिम संस्कार से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था जो किसी का भी कलेजा चीर दे। अपने पति को अंतिम विदाई देते वक्त सृजना की हालत रोते-रोते इतनी खराब हो गई थी कि वो बेहोश होकर गिर पड़ीं। वो अपने पति को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हो रही थीं। उनके परिवार ने बड़ी मुश्किल से जैसे-तैसे सृजना को संभाला।
ये भी पढे़ंः Bibek Pangeni: अमेरिका से फिजिक्स की पढ़ाई, कैंसर जर्नी में भी लोगों को किया इंस्पायर, कौन थे विवेक?
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 February 2025 at 08:24 IST