शारदा सिन्हा सबकी मां थीं... निधन पर क्या बोले बेटे अंशुमन? पटना में एक खास जगह होगा अंतिम संस्कार

Sharda Sinha Son: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर उनके बेटे अंशुमन सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो सबकी मां थीं और सब सदमे में हैं।

Follow : Google News Icon  
Sharda Sinha's son Anshuman Sinha
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा | Image: X

Sharda Sinha Son: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से ना केवल म्यूजिक इंडस्ट्री, बल्कि पूरा देश गमगीन हो गया है। अपने छठ गीतों के लिए लोकप्रिय होने वाली सिंगर ने 72 साल की उम्र में छठ पूजा के पहले दिन अंतिम सांस ली। अब उनके बेटे अंशुमन सिन्हा (Anshuman Sinha) ने अपनी मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

1970 के दशक से संगीत जगत में अपनी धाक जमाने वाली सिंगर ने भोजपुरी, मैथिली और हिंदी लोक संगीत में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हर साल दुनियाभर में मौजूद लोग छठ पूजा पर उनका नया गीत आने का इंतजार किया करते थे जिसे सुन वो अपने घर की मीठी यादों में खो जाते थे लेकिन अब अफसोस, ऐसा अनुभव वो फिर नहीं कर पाएंगे।

शारदा सिन्हा के निधन से टूटे बेटे अंशुमन सिन्हा 

अंशुमन सिन्हा ने अपनी मां को खोने के बाद एएनआई से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि “ये सभी के लिए दुखद समय है। वो सबकी मां थीं, सभी के बहुत करीब थीं। ये उनके व्यक्तित्व का गुण था कि उनकी गायकी को सब अपना लेते थे। सबको झटका लगा है। मातृत्व उनकी गायकी से लेकर व्यक्तित्व तक में ऐसा झलकता था”। 

उन्होंने आगे कहा- “छठ के ही समय में ऐसा हो गया, ये एक लौकिक साजिश है। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। उनके अच्छे गुणों को अपनाने की कोशिश करें, यही सबके लिए संदेश हैं। वो हर साल छठ के गीत पेश करती थीं। सूना जरूर कर गई हैं लेकिन जाते-जाते 2024 में आखिरी तोहफा दे गई हैं। वो वायुमंडल में मौजूद रहेंगी”। 

Advertisement

शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कब होगा 

अंशुमन सिन्हा ने आगे अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए कहा कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह करीब 9.40 बजे पटना ले जाया जाएगा। उनके मुताबिक, “हमने फैसला किया है कि मेरी मां (शारदा सिन्हा) का अंतिम संस्कार उसी जगह पर होगा जहां मेरे पिता का अंतिम संस्कार किया गया था इसलिए, हम उनके पार्थिव शरीर को कल पटना ले जाएंगे”।

ये भी पढे़ंः Sharda Sinha: छठ पर सुर बिखेरने वाली बिहार कोकिला ने तोड़ा दम, जाते-जाते दे गईं एक और सौगात

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड