लता मंगेशकर से कम नहीं थीं हमारी शारदा सिन्हा... स्वर कोकिला के निधन पर क्या बोले ससुरालवाले

Sharda Sinha Passes Away: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 की उम्र में निधन हो गया है। अब उनके गांववालों ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

Sharda Sinha died on November 5 in New Delhi
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन | Image: Sharda Sinha/Facebook

Sharda Sinha Passes Away: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 की उम्र में निधन हो गया है। वो बीते 6-7 सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। इस बीच, उन्होंने बुधवार की रात दम तोड़ दिया। अब उनके निधन पर उनके ससुरालवालों ने शोक जताया है।

बॉलीवुड सॉन्ग ‘कहे तोसे सजना’ के लिए लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा की 1970 में सिहमा निवासी ब्रजकिशोर सिंह से शादी हुई थी। ये गांव बेगूसराय जिले में है। अब सिहमा के लोगों ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए बड़ा बयान दिया है। 

‘लता मंगेशकर से कम दावे की नहीं थीं’

एक सिहमा निवासी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि “शारदा सिन्हा बहुत सुंदर गायिका थीं जिन्होंने दुनियाभर में छठ गीतों को लोकप्रिय किया। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी उनसे मिले थे। सिन्हा को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। शारदा सिन्हा देश की शान थीं और लता मंगेशकर से कम दावे की नहीं थीं”।

उन्होंने कहा कि “जबतक शारदा सिन्हा के गीत रहेंगे, तब तक वो अमर रहेंगी। जब तक सूरज चांद रहेंगे, तब तक ये अमर रहेंगी। कल दिन से हल्ला कर रखा था कि उनका निधन हो गया, फिर रात को टीवी पर देखा कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गांव से बहुत लगाव था। एक बार भोज भी की थी”।

Advertisement

‘पूरा बिहार दुखी है’

वहीं अन्य शख्स ने कहा- ‘शारदा सिन्हा ने स्वर कोकिला के रूप में बिहार ही नहीं, भारत में भोजपुरी के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया। अनेक अवॉर्ड मिले। बिहार में ब्रांड एंबेसेडर के रूप में थीं। पूरे बिहार के लोग दुखी हैं। लता जी के बाद स्वर कोकिला के रूप में गई हैं। गांव के पूरे परिवार दुखी हैं’।

ये भी पढे़ंः शारदा सिन्हा सबकी मां थीं... निधन पर क्या बोले बेटे अंशुमन? पटना में एक खास जगह होगा अंतिम संस्कार

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड