'पुलिस के पैरों में गिरे 70 साल के बुजुर्ग माता-पिता', IGL कंट्रोवर्सी पर बोलते हुए जब रोने लगे Samay Raina, फैंस भी हुए इमोशनल; VIDEO

Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना ने 1 घंटे 21 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो विवाद पर खुलकर बात करते नजर आए। वीडियो में एक मोमेंट भी आया, जब समय इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू इलक आए।

Follow : Google News Icon  
Samay Raina on India's Got Latent
कंट्रोवर्सी पर समय रैना | Image: Youtube

Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया है। वे अपने नए शो ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ (Samay Raina Still Alive) को लेकर खूब चर्चाओं में आ गए। समय ने यूट्यूब पर करीब डेढ़ घंटे लंबा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात करते नजर आए। इस दौरान कुछ ऐसे भी पल आए जब समय काफी भावुक हो गए और वो रोने लगे।

सोशल मीडिया पर समय रैना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और रोने लगे। वीडियो देख समय के फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।

परिवार को मिली धमकियां

समय रैना ने बताया कि किस तरह कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें और उनके साथियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपूर्वा मखीजा से लेकर रणवीर इलाहाबादिया के परिवार को धमकियां मिल रही थी। रणवीर की मां के क्लिनिक में गुंडे घुस गए थे, उन्हें पीछे के रास्ते से भागना पड़ा था।

जब बलराज के पेरेंट्स पुलिस के पैर में गिरे

समय ने उस वीडियो का भी जिक्र किया, जिसने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह बलराज घई के 70 साल के बुजुर्ग पेरेंट्स द हैबिटेड कॉमेडी क्लब में पुलिस के पैरों में गिरे हुए थे। वो उस कॉमेडी क्लब को चलाते थे, जहां हम कॉमेडी करते थे। उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि सर, प्लीज हमें जाने दो, हमने कुछ नहीं किया है।

Advertisement

कॉमेडियन ने बताया कि उस वीडियो को देखने के बाद मैं टूट गया था और रोने लगा था। मैंने बलराज को वो वीडियो दिखाया वो भी परेशान हो गया था। उसे 20-30 कॉल आ चुके हैं। वो घबराया हुआ है कि क्या करें, इससे बाहर कैसे निकलें?

मां ने किया वीडियो कॉल, उठाने की नहीं हुई हिम्मत

समय ने आगे अपनी मां के साथ हुए वीडियो कॉल के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उनमें अपनी मां का कॉल उठाने की हिम्मत नहीं थी। समय ने कहा कि मैं किस मुंह से उनका कॉल उठाता। क्या दिखाऊं मां को कि रो रहा हूं मैं, टूटा पड़ा हूं। क्या बीतती उन पर?

Advertisement

कॉमेडियन ने बताया कि मैंने मां की वीडियो कॉल नहीं उठाई। इसके बाद अपने आंसू पोंछे और ऑडियो कॉल किया। उन्होंने मुझसे पूछा कि तू ठीक है, बेटा। मैंने उनसे कहा कि हां, मुझे क्या होगा। उन्होंने फिर पूछा, पक्का ठीक है न? तो मैंने जवाब दिया कि हां, मम्मी ये सब तो होता रहता है। उन्होंने फोन काटा और फिर बलराज को कॉल किया और कहा कि बेटा, प्लीज समय का ध्यान रखना ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

ये बताते हुए समय रैना भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे खुद पर इतनी शर्म आई कि मैं किससे छिपा रहा हूं, क्यों छिपा रहा हूं। वो भी वहां रो रही होंगी, उनको घरवाले ताने मार रहे होंगे। मैं यहां रो रहा हूं। उन्हें मेरी जरूरत है और मुझे उनकी।

समय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया। वो मुझे देखकर कांपने लगी और रोने लगी। उनकी आंखें सूजी हुई थी। हम दोनों रो रहे थे।

विवाद फरवरी 2025 का है। समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो का एक एपिसोड विवादों में घिर आया था। इसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर भद्दा कमेंट किया था, जिस पर बवाल मच गया। विवाद काफी दिन सुर्खियों में रहा और समय को अपना शो भी बंद करना पड़ा था।

यह भी पढे़ें: सुसाइड की कोशिश के बाद व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज के द्वार पहुंचे अनुराग डोभाल, क्या हुआ ऐसा कि फूट-फूट कर रोने लगे फैंस?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड