अपडेटेड 10 February 2025 at 11:03 IST

'माता-पिता को इंटीमेट...' Ranveer Allahbadia की 'गंदी बात' पर बवाल! समय रैना के शो पर पिटवाई भद!

रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता की इंटीमेसी को लेकर ऐसा घटिया बात कही, जिसको लेकर उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहा है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Allahbadia Controversy
Ranveer Allahbadia Controversy | Image: X

Ranveer Allahbadia Controversial Statement: कॉमेडियन समय रैना का India’s Got Latent सुर्खियों में तो काफी बना रहता है। साथ ही साथ इस शो को लेकर विवाद भी खड़ा हो जाता है। अब रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स ने इस शो में ऐसा कुछ कह दिया, जिस पर हंगामा मच गया है। उनके इस स्टेंटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोग उन पर खूब बरसते नजर आ रहे हैं।

शो के हालिया एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए। यहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता की इंटीमेसी को लेकर ऐसा घटिया बात कही, जिसको लेकर उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहा है। पूरा माजरा क्या है? आइए जानते हैं...

क्या कहा रणवीर अल्लाहबादिया ने…?

हाल ही में समय रैना के India's Got Latent शो में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से सवाल किया, "क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या फिर एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" रणवीर का ये कमेंट लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इसके लिए उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

लोग उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। रणवीर के साथ लोगों के निशाने पर समय रैना भी हैं। उनका कहना है कि समय का इस शो के जरिए ऐसे ही खुलेआम अश्लीलता और फूहड़ता परोसी जाती है। इसके लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है।

Advertisement

‘इन बीमार दिमागों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए’

एक यूजर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, "यह घृणित से भी परे है। कोई इतनी घिनौनी बात के बारे में सोच भी कैसे सकता है? यह परेशान करने वाला, घिनौना और बेहद शर्मनाक है। जो कोई भी इस पर हंस रहा है उसे अपनी नैतिकता पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इन बीमार दिमागों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।"

एक और यूजर ने कहा, "यह हमारे लिए शर्म की बात है कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया जैसे लोग हमारे समाज में फल-फूल रहे हैं। उनको फॉलो करने वाले सभी युवा कृपया अपने आदर्श को समझदारी से चुनें। अब वो समय आ गया है कि हम अपने समाज का भी निरीक्षण करें और हमें अच्छा कंटेंट चुनना है।"

Advertisement

विवाद के तूल पकड़ने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शो को बंद करने की मांग करते हुए एक कैंपेन चलाते नजर आ रहे हैं। साथ ही रणवीर-समय पर कार्रवाई की भी मांग उठ रही है। हालांकि पूरे विवाद को लेकर अबतक न तो समय रैना की ओर से न ही रणवीर अल्लाहबादिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।

यह भी पढ़ें: 'ये प्यार शायद थोपा गया...', Vicky Jain ने बोला कुछ ऐसा, Ankita Lokhande का पारा हो गया हाई; शॉक्ड रह गए सभी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 11:03 IST