Rajvir Jawanda Funeral: राजवीर जवांदा को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM भगवंत मान, पंजाबी सिंगर की आखिरी फोटो देख टूट जाएगा दिल
Rajvir Jawanda Funeral: पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का 8 अक्टूबर को सुबह 10:55 बजे निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rajvir Jawanda Funeral: पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का 8 अक्टूबर को सुबह 10:55 बजे निधन हो गया था। हिमाचल प्रदेश में हुए बाइक एक्सीडेंट के बाद से वो मोहाली के अस्पताल में भर्ती थे। आज पुश्तैनी गांव पोना (जगराओं) में उनका अंतिम संस्कार हुआ जहां से उनकी आखिरी फोटो सामने आई है।
उनके अंतिम संस्कार में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने खुद ये तस्वीरें शेयर की हैं जिनके साथ उन्होंने लिखा कि सिंगर राजवीर जवांदा का पंजाब और पंजाबीयत के लिए किया अपार योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
राजवीर जवांदा के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम मान
इन तस्वीरों में सीएम भगवंत मान को पंजाबी सिंगर के परिवार से मिलते और उन्हें सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने राजवीर जवांदा को अंतिम विदाई देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “पंजाबी मातृभाषा के मशहूर फनकार राजवीर जवांदा का पिछले दिनों निधन हो गया। ये क्षति परिवार और संगीत जगत के लिए कभी ना पूरी होने वाली है। आज राजवीर जवांदा के पुश्तैनी गांव पोना में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ दुख साझा किया। दिवगंत आत्मा को वाहेगुरु अपने चरणों में जगह दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे”।
लाल पग में राजवीर जवांदा की आखिरी फोटो वायरल
राजवीर जवांदा की आखिरी फोटो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख फैंस काफी भावुक हो गए हैं। परिवारवालों ने उन्हें लाल पगड़ी पहनाई है। उनके अंतिम संस्कार में पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए थे जिन्होंने सिंगर को अंतिम विदाई दी।