मशहूर एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत से बुरी तरह टूटीं पत्नी प्रियंका, इमोशनल पोस्ट में फैंस से की अपील

Rahul Arunoday Banerjee Death: प्रियंका सरकार अपने पति राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत से पूरी तरह बिखर चुकी हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
Rahul Arunoday Banerjee's Wife Priyanka Sarkar Shares First Statement
Rahul Arunoday Banerjee's Wife Priyanka Sarkar Shares First Statement | Image: Instagram

Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा जब मशहूर एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया। वो केवल 43 साल के थे जब ओडिशा के समुद्र तट पर शूटिंग के बाद एक हादसे में उनकी जान चली गई। अब उनकी दुखद मौत पर उनकी पत्नी प्रियंका सरकार का बयान सामने आया है।

प्रियंका अपने पति राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत से पूरी तरह बिखर चुकी हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।

राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी का भावुक पोस्ट

सामने आई जानकारी की माने तो, राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई है। फैंस सदमे में हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिए बंगाली एक्टर को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। इस बीच, उनकी लाइफ पार्टनर प्रियंका सरकार ने एक बेहद भावुक पोस्ट किया है जिसे पढ़कर आपका दिल टूट जाएगा।

उन्होंने लिखा- "यह हमारे लिए अत्यंत दुख और गहरे शोक का समय है। इस कठिन घड़ी में, हम आपसे प्राइवेसी और स्पेस देने की रीक्वेस्ट कर रहे हैं। एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने मीडिया जगत के दोस्तों और सहकर्मियों से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया और लिखा कि बिना दखलअंदाजी के परिवार को शांति से शोक मनाने का समय दें। 

Advertisement

सेपरेशन के बाद फिर साथ हुए थे राहुल बनर्जी और प्रियंका 

गौरतलब है कि राहुल अरुणोदय बनर्जी और प्रियंका सरकार की मुलाकात सबसे पहले फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे अमर' के सेट पर हुई थी। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2010 में शादी कर ली और 2013 में उनके बेटे शोहोज का जन्म हुआ। हालांकि, 2017 में वे अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में अपने बेटे की खातिर दोनों फिर से एक साथ आ गए।

कैसे हुई राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत?

खबरों की माने तो, राहुल टीवी सीरियल 'भोले बाबा पर करेगा' की शूटिंग कर रहे थे जब दीघा के पास तलसारी समुद्र तट पर पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राहुल करीब डेढ़ घंटे तक लापता रहे, जिसके बाद क्रू सदस्यों और स्थानीय तकनीशियनों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। बाद में उन्हें ढूंढकर पानी से बाहर निकाला गया और दीघा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से इस मशहूर एक्टर की मौत, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड