‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से इस मशहूर एक्टर की मौत, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Actor Rahul Banerjee Death: एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शूटिंग के बाद एक हादसे में उनकी जान गई है। हालांकि अभी भी उनके निधन की जांच जारी है।

Follow : Google News Icon  
Actor Rahul Banerjee Death
Actor Rahul Banerjee Death | Image: Instagram

Actor Rahul Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 साल में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनकी मौत ओडिशा के समुद्र तट पर शूटिंग के बाद एक हादसे में हुई है। इस घटना से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

अरुणोदय बनर्जी की कैसे हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल तलासारी बीच पर शूटिंग कर रहे थे। ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग खत्म होने के बाद वह समुद्र में उतरे थे, लेकिन एक्टर फिर वापस नहीं लौटे थे। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो टीम ने उनकी तलाश करना शुरू कर दिया। बाद में उनकी बॉडी समुद्र में मिली, जिसे बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल के अचानक निधन से बंगाली फिल्म जगत में गहरा शोक छाया हुआ है। उनके फैंस और को- स्टार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने निधन की खबर सुनते ही एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अपनी भावनाएं शेयर की हैं। 

पुलिस कर रही है जांच

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की घटना की पुष्टि उनके को-स्टार भास्कर बनर्जी ने की है। उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल उनके साथ नहीं गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ था। ईस्ट मिदनापुर जिला पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है। फिलहाल एक्टर की मौत की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला डूबने से मौत का लग रहा है, हालांकि इस मामले में अभी भी जांच चल रही है, पूरी जानकारी और अच्छे से छानबीन होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी

राहुल अरुणोदय बनर्जी के बारे में बात करें तो वह बंगाली सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे। उन्हें खास पहचान 'चिरोदिनी तुमी जे आमार' से मिली थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया था और अपनी अलग पहचान बनाई थी। बता दें कि राहुल ने एक्ट्रेस प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ के दौरान ही हुई थी और उनका एक बेटा भी है। हालांकि साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बेटे की परवरिश के लिए 2023 में उन्होंने फिर से साथ आने का फैसला किया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: शॉर्ट्स पहनकर गेट के ऊपर चढ़ी, बाउंसरों से भिड़ी... हनी सिंह की फीमेल फैन

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड