अपडेटेड 5 July 2025 at 18:18 IST
पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता को क्लिनिक में मारी गोली, हालत गंभीर; घटना से बिफरी अदाकारा की आई पहली प्रतिक्रिया
Punjabi Actress Tania: तानिया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनके पिता पर 4 जुलाई दोपहर को पंजाब के मोगा में उनके क्लिनिक में ही हमला हो गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Punjabi Actress Tania: ‘सूफना’ और ‘बाजरे दा सिट्टा’ जैसी हिट पंजाबी फिल्मों में नजर आने वाली मशहूर एक्ट्रेस तानिया की निजी जिंदगी में मुश्किल समय चल रहा है। उनके पिता डॉक्टर अनिलजीत सिंह कंबोज पर क्लिनिक में फायरिंग हो गई है।
तानिया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता पर 4 जुलाई दोपहर को पंजाब के मोगा के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक में ही हमला हो गया। दो बदमाश हरबंस नर्सिंग होम में इलाज कराने के बहाने घुसे और तानिया के पिता को गोली मार दी।
पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर चली गोली
हमले के तुरंत बाद डॉक्टर अनिलजीत सिंह कंबोज को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावर मरीज बनकर क्लिनिक में आए थे और जैसे ही डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, उन्हें दो गोलियां मार दी गईं। मोगा के पुलिस अधीक्षक ने भी इस दावे की पुष्टि की है।
पिता पर हुए हमले पर बोलीं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया
तानिया इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद तानिया की टीम ने एक बयान भी जारी किया है जिसमें लिखा है-
Advertisement
“तानिया और उनके परिवार की ओर से हम यह बताना चाहते हैं कि ये उनके और उनके परिवार के लिए बेहद नाजुक और इमोशनल समय है। हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें इससे उबरने के लिए समय दें। हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने का आग्रह करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।”
इस बीच, पंजाब पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने पहले खुलासा किया था कि अनिलजीत को पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन उनकी ओर से कोई FIR दर्ज नहीं की गई थी। फिलहाल, क्लिनिक को सील कर दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज सहित एक फोरेंसिक टीम भी शुरू की गई है। ये भी जांच की जा रही है कि क्या गोली किसी जबरन वसूली के एंगल से मारी गई थी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 July 2025 at 18:18 IST