अपडेटेड 7 January 2026 at 08:35 IST
OTT Releases: 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'शार्क टैंक-मास्टर शेफ' तक, इस हफ्ते ऑनलाइन देखें ये फिल्में और वेब शोज
OTT Release 5 to 11 January 2026: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है। चाहे फैमिली के साथ कुछ कॉमेडी फिल्म देखनी हो या अकेले बैठकर थ्रिल और हॉरर का मजा लेना हो। जनवरी का ये हफ्ता बोरिंग नहीं होने वाला है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

January 2026 OTT Releases : अगर जनवरी का महीना लंबा लगने लगा है और सोफे से उठने का मन नहीं है, तो बता दन कि 5 जनवरी से 11 जनवरी के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज की जबरदस्त लाइन-अप आ रही है।
इस हफ्ते एक्शन, रोमांस, हॉरर, इतिहास, कुकिंग शो और स्टार्टअप ड्रामा आपको सब कुछ देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की लेटेस्ट ओटीटी रिलीज कौन-कौन सी हैं।
अखंडा 2
रिलीज डेट: 9 जनवरी
नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आएंगे। यह आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी। अखंडा 2: थांडवम् में वह आध्यात्मिक योद्धा अखंडा रुद्र सिकंदर अघोरा बने हैं। इस बार कहानी और भी बड़ी है, जहां महाकुंभ मेले पर जैविक खतरा मंडरा रहा है। फिल्म में एक्शन, आस्था, राजनीति और पौराणिकता का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।
Advertisement
दे दे प्यार दे 2
रिलीज डेट: 9 जनवरी
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी इस बार चंडीगढ़ पहुंचती है। अब परेशानी आशा के माता-पिता को मनाने की है। यह आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी। फिल्म हल्के-फुल्के कॉमेडी के अंदाज में यह सवाल उठाती है कि लोग खुद को कितना प्रोग्रेसिव मानते हैं, जब परिवार की परंपरा सामने आ जाती है। आर. माधवन का किरदार कहानी में नया ट्विस्ट लाता है।
Advertisement
द पिट - सीजन 2
रिलीज डेट: 9 जनवरी
जियो हॉटस्टार पर ये स्ट्रीम होगी। यह मेडिकल ड्रामा एक बार फिर इमरजेंसी रूम की भागदौड़ दिखाएगा। कहानी एक अराजक फोर्थ ऑफ जुलाई वीकेंड पर आधारित है, जहां डॉक्टरों को मरीजों के साथ-साथ अपनी निजी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है।
द नाइट मैनेजर - सीजन 2
रिलीज डेट: 11 जनवरी
इंटरनेशनल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जोनाथन पाइन फिर जासूसी की दुनिया में लौटता है। इस बार उसे नए हथियारों के सौदागर और अपने पुराने गुनाहों का सामना करना पड़ेगा। कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और रोमांचक होगी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मास्क
रिलीज डेट: 9 जनवरी
तमिल डार्क कॉमेडी-थ्रिलर मास्क एक ऐसे प्राइवेट डिटेक्टिव की कहानी है, जो चुनावी घोटाले, तस्करी और राजनीति के जाल में फंस जाता है। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं। शो यह दिखाता है कि यहां कोई भी पूरी तरह मासूम नहीं है।
मास्टरशेफ इंडिया - सीजन 9
रिलीज डेट: 5 जनवरी
कुकिंग शो के फैंस के लिए खास तोहफा। इस सीजन जज होंगे विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर। इस बार प्रतियोगी जोड़ी में नजर आएंगे और पारिवारिक रेसिपीज के साथ भावनाएं भी जुड़ी होंगी।
शार्क टैंक इंडिया - सीजन 5
रिलीज डेट: 5 जनवरी
सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो की वापसी हो रही है। यह शो आप सोनीलिव पर देख सकते हैं। इस सीजन में 15 शार्क्स होंगे और खास फोकस स्टूडेंट स्टार्टअप्स पर रहेगा। नई सोच, बड़ी डील्स और तीखी बहस देखने को मिलेगी।
फ्रीडम एट मिडनाइट - सीजन 2
रिलीज डेट: 9 जनवरी
यह सीरीज आजादी के बाद के भारत की शुरुआती मुश्किलों को दिखाती है। राजनीति, बंटवारा, विस्थापन और नेताओं की भावनात्मक चुनौतियों को इंसानी नजरिए से पेश किया गया है। यह शो आप सोनीलिव पर देख सकते हैं।
वेपन्स
रिलीज डेट: 8 जनवरी
हॉरर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए वेपन्स एक डरावनी कहानी लेकर आ रही है। यह आपको जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। एक छोटे शहर से बच्चों के गायब होने की घटना, अलौकिक रहस्य और पीढ़ियों से चला आ रहा डर इसमें सब कुछ धीरे-धीरे सामने आता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 08:35 IST