Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनकर जेसी बकले ने रचा इतिहास
Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन ने लीड एक्टर कैटेगरी में अवॉर्ज जीतकर टिमोथी चालमेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Oscars 2026: 98वां एकेडमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ जिसमें बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के विनर्स अनाउंस कर दिए गए हैं। माइकल बी जॉर्डन ने लीड एक्टर कैटेगरी में अवॉर्ज जीतकर टिमोथी चालमेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है। इसी के साथ, उन्होंने इतिहास भी रच दिया।
इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच 98वां एकेडमी अवार्ड्स यानि ऑस्कर 2026 का आयोजन किया गया जिसमें दुनियाभर की सिनेमैटिक मास्टरपीस को ट्रिब्यूट दिया गया। भारत में दर्शकों के लिए रेड कार्पेट प्री-शो सोमवार, 16 मार्च को सुबह 3:30 बजे शुरू हो गया था। आप इसे सीधा लाइव JioHotstar पर देख सकते हैं।
बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड
अकादमी ने 24 कैटेगरी में अपने प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड प्रदान किए। कॉनन ओ'ब्रायन लगातार दूसरे साल ऑस्कर सेरेमनी की होस्टिंग करते नजर आए। ऑस्कर 2026 में बेस्ट एक्टर की रेस में दो बड़े नाम सामने आ रहे थे। इनमें ‘मार्टी सुप्रीम’ में अपने अभिनय के लिए टिमोथी चालमेट और 'सिनर्स' में अपनी भूमिका के लिए माइकल बी. जॉर्डन पर लोगों की नजरें थीं। हालांकि, बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड माइकल बी. जॉर्डन की झोली में गिरा जिन्हें फिल्म 'सिनर्स' में उनके काम के लिए काफी सराहा गया था।
आपको बता दें कि 'सिनर्स' ने बेस्ट कास्ट (एन्सेम्बल) का ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। रयान कूग्लर की इस फिल्म ने 16 नॉमिनेशन्स के साथ रिकॉर्ड बना लिया है।
Advertisement
जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
जैसा कि लोगों को उम्मीदें थीं, जेसी बकले ने ‘हैमनेट’ में अपने शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह इस कैटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं।
बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड
पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 अवॉर्ड जीतकर ऑस्कर 2026 में सबसे अधिक अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया है। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का सम्मान भी अपने नाम कर लिया।
Advertisement
पॉल थॉमस एंडरसन ने फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए अपना पहला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। दूसरी ओर, 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को ऑस्कर 2026 में 7 नामांकन मिले थे। नॉर्वे की इस फिल्म ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।