Oscars 2026: निक जोनस बने ‘संस्कारी’, हाथ में कलावा बांधकर वाइफ प्रियंका चोपड़ा के साथ पहुंचे ऑस्कर सेरेमनी
Oscars 2026: ऑस्कर 2026 से ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। हालांकि, वो निक जोनस के हाथ में बंधा लाल धागा था जिसने नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Oscars 2026: 98वां एकेडमी अवार्ड्स यानि ऑस्कर 2026 इस समय लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी इस अवार्ड शो में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। वो ऑस्कर इवेंट में अपने पति और मशहूर सिंगर निक जोनस के साथ पहुंचीं जहां फैंस ने एक चीज नोटिस कर ली है।
ऑस्कर 2026 से ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। उन्होंने वाइट गाउन में अपने सिजलिंग लुक से फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, वो निक जोनस के हाथ में बंधा लाल धागा था जिसने नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
प्रियंका के साथ कलावा बांधे दिखे निक जोनस
अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस ने 98वां एकेडमी अवार्ड्स सेरेमनी शुरू होने से पहले अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पानी पीते दिख रहे हैं और लिखा है- ‘अगर आप मुझे ऑस्कर सेरेमनी के बाहर पानी पीते देखो, वो इसलिए क्योंकि आज लॉस एंजिल्स में 85 डिग्री है’।
वैसे तो इस वीडियो के जरिए निक तंज कसते नजर आ रहे थे क्योंकि कुछ ही दिन पहले वो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से कुछ देर के लिए बाहर निकलने पर विवादों में घिर गए थे। वो पानी लेने बाहर चले गए थे। अब उन्होंने लॉस एंजिल्स के तापमान का जिक्र करते हुए ये वीडियो शेयर किया है लेकिन फैंस ने नोटिस किया कि उनके हाथ में लाल और पीले रंग का धागा बंधा हुआ है जो देखने में बिल्कुल कलावा जैसा दिख रहा है।
Advertisement
निक जोनस का ‘संस्कारी’ अंदाज जीत रहा दिल
ऑस्कर 2026 के लिए निक जोनस ने ब्लैक कलर का वेलवेट टक्सीडो पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, सारी लाइमलाइट उनके हाथ में बंधे कलावा ने लूट ली है। अब भारतीय फैंस को ‘नेशनल जीजू’ का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। किसी ने लिखा कि 'निक जोनस अब पूरी तरह देसी हो गए हैं', तो किसी ने अमेरिकी सिंगर को ‘संस्कारी’ भी बताया। गौरतलब है कि कलावा एक लाल-पीले रंग का धागा होता है, जिसे हिंदू धर्म में पूजा-पाठ या त्योहारों के दौरान कलाई पर बांधते हैं।
'निक जोनस की पत्नी' प्रियंका चोपड़ा
इस बीच, प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड दिया जो फिल्म ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ की झोली में गया है। एकेडमी अवार्ड्स में होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने एक्ट्रेस को 'निक जोनस की पत्नी' के रूप में इंट्रोड्यूस किया था।