Oscar 2026 Indian Movies: ‘कांतारा' से लेकर 'दशावतार' तक, ऑस्कर की रेस में पहुंची ये 5 भारतीय फिल्में; देखें पूरी लिस्ट
Oscar 2026 Hindi Films: ऑस्कर की एलिजिबल लिस्ट में नाम आना जीत की पहली सीढ़ी माना जाता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इनमें से कौन-सी फिल्में फाइनल नॉमिनेशन तक पहुंच पाती हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Indian Movies Nominated For Oscar 2026: भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व का पल है। वहीं ऑस्कर का 98th एडिशन होने जा रहा है। साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की फिल्मों ने दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस साल बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए 201 फिल्मों की एलिजिबल लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की 5 फिल्में शामिल हुई हैं। यह खबर सामने आते ही भारतीय सिनेमा प्रेमियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
इस लिस्ट में शामिल भारतीय फिल्मों के नाम हैं ‘कांतारा: चैप्टर 1’, ‘दशावतार’, ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘होमबाउंड’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’। ये सभी फिल्में अब ऑस्कर की मेन कैटेगरी जैसे बेस्ट पिक्चर, डायरेक्शन, एक्टिंग, सिनेमेटोग्राफी और स्क्रीनप्ले की रेस में हैं। यह साबित करता है कि भारतीय कहानियां अब पूरी दुनिया तक अपनी पहुंच बना रही हैं। तो चलिए ऐसे में जानते हैं इन फिल्मों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
कांतारा: चैप्टर 1
होम्बले फिल्म्स ने खुद सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है कि उन्होंने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को ऑस्कर के लिए सबमिट किया है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म ने दुनियाभर में करीब 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसकी कहानी, भावनाएं, अभिनय और तकनीकी क्वालिटी को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। यही वजह है कि ऑस्कर में इसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
दशावतार
मराठी फिल्म ‘दशावतार’ भी ऑस्कर की एलिजिबल लिस्ट में शामिल होकर चर्चा में आ गई है। यह फिल्म कोंकण की पारंपरिक लोककला और माइनिंग जैसे गंभीर मुद्दे को एक साथ जोड़ती है। जड़ों से जुड़ी यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। इसकी ऑस्कर एंट्री ने सभी को चौंका दिया है।
Advertisement
तन्वी द ग्रेट
अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ अपनी सादगी और इमोशनल कहानी के लिए पसंद की जा रही है। इसे दिल को छू लेने वाली फिल्म कहा जा रहा है। बिना शोर-शराबे के यह फिल्म इंसानी भावनाओं को खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है।
होमबाउंड
फिल्म ‘होमबाउंड’ इस साल भारत की ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री मानी जा रही है। इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी कहानी और प्रस्तुति को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
Advertisement
सिस्टर मिडनाइट
भले ही ‘सिस्टर मिडनाइट’ यूके के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह भारतीय है। इसे ब्रिटिश-इंडियन डायरेक्टर करण कंधारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राधिका आप्टे, अशोक पाठक और छाया कदम जैसे शानदार कलाकार नजर आते हैं।
ऑस्कर की एलिजिबल लिस्ट में नाम आना जीत की पहली सीढ़ी माना जाता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इनमें से कौन-सी फिल्में फाइनल नॉमिनेशन तक पहुंच पाती हैं। लेकिन इतना तय है कि 5 भारतीय फिल्मों का इस लिस्ट में होना यह दिखाता है कि अब भारतीय कंटेंट दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है।