Netflix New Releases: नेटफ्लिक्स की नई लिस्ट आई सामने, ड्रामा से लेकर सस्पेंस तक इस हफ्ते मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
Watch NetFlix This Week: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस लिस्ट से क्या- क्या देख सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Watch NetFlix This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अगर आप भी अपनी छुट्टी को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स की यह लिस्ट आपको सही वॉचलिस्ट चुनने में मदद कर सकती है। रोमांचक कहानियों से लेकर दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
इक्का
यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। कहानी एक मशहूर वकील की है, जिसे अपने दोस्त को बचाने के लिए एक ऐसा केस लड़ना पड़ रहा है, जिसे वह खुद भी दोषी मानता है। यह केस उसकी अंतरात्मा के खिलाफ है, जो कहानी में स्ट्रेस और ड्रामा पैदा करता है।
नथिंग टू लूज
यह फिल्म 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक ऐसी मां की भावुक कहानी है, जो अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए डोनर की तलाश में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यदि आपको अमेजन प्राइम की सीरीज ब्रीद का पहला सीजन पसंद आया था, तो यह कहानी आपको उससे मिलती-जुलती लग सकती है।
आई एम नॉट अफ्रेड
8 जुलाई को आने वाली यह कहानी 10 साल के एक लड़के की है। यह बच्चा एक भयानक घटना को अपनी आंखों से देख लेता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। दुनिया की क्रूर सच्चाई देखने के बाद उसका नजरिया और जीने का तरीका बिल्कुल अलग हो जाता है।
Advertisement
साल्सेडो, लेदर, एंड बुगालू
यह फिल्म भी 8 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मार्टिन नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्दी किसी की बातों में नहीं आता। हालांकि, जब वह अपनी आने वाली लाइफ में जश्न मनाने के लिए क्लब में जाता है, तो वहां शराब के नशे में स्थितियां बदल जाती हैं और कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है।
लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी
9 जुलाई को रिलीज होने वाली यह सीरीज एक किताब पर आधारित है, जो मन को काफी सुकून देने वाली है। यह एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो भीड़-भाड़ से दूर कुदरत की गोद में एक नई लाइफ की शुरुआत करने की कोशिश करता है।
Advertisement
जोला
10 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म साल 2015 के उस प्रसिद्ध ट्विटर थ्रेड पर आधारित है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। इसमें एक सेक्स वर्कर, उसके बॉयफ्रेंड और एक स्ट्रिप क्लब से जुड़ी एक अजीब और रोमांचक कहानी दिखाई गई है।
शिपरेक्ड: नाइटमेयर एट सी
10 जुलाई को रिलीज होने वाली यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसमें साल 2012 में एक लग्जरी क्रूज जहाज के डूबने की घटना के अनसुलझे रहस्यों को दिखाया गया है। इसमें हादसे में बचे लोगों के बयानों और अनदेखे फुटेज के माध्यम से उस भयानक हादसे को करीब से महसूस किया जा सकता है।