Monalisa: ‘बहला-फुसलाकर हमारी बेटी को रख लिया…’; मोनालिसा के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल, सरकार से लगाई मदद की गुहार
Monalisa Bhosle: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले इन दिनों एक्टर फरमान खान से अपनी शादी को लेकर विवादों में हैं। अब मोनालिसा के परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Monalisa Bhosle: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले इन दिनों एक्टर फरमान खान से अपनी शादी को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने केरल के मंदिर में शादी रचाई थी। पीछे उनके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है जो लगातार कभी मीडिया के सामने, तो कभी सरकार के सामने मदद की गुहार लगा रहे हैं।
मोनालिसा भोसले की मां ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी को फिल्म बनाने के लिए बहला फुसलाकर ले गए थे। परिवार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) से शिकायत की है। उनका आरोप है कि मोनालिसा को जबरदस्ती केरल ले गए और फिर शादी करवाई गई, जबकि वह नाबालिग है।
मोनालिसा के मां-बाप हुए भावुक
मोनालिसा की मां ने भावुक होकर कहा- "साथ में पापा रहते थे। हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। हम अनपढ़ लोग हैं। मेरी बेटी के साथ ऐसा हो गया, उसके पापा को उठाकर फेंक दिया। वे मेरी बेटी को ले गए। उसे कुछ नहीं पता। मैं सरकार से यही मदद मांगती हूं कि मेरी बेटी को ले आओ। हमें डेढ़ महीना हो गया। उसको बहला फुसलाकर फिल्म बनाने के लिए ले गए।"
वहीं पिता ने भी कहा कि 'उन लोगों ने हमें बहुत बेवकूफ बनाया है। हमें हमारी लड़की चाहिए। हम अनपढ़ लोग हैं, हमें कुछ भी नहीं आता। वो लोग बहला फुसलाकर उधर ले जाकर मेरी बेटी को रख लिया। मैं गुजारिश करता हूं कि मेरी बेटी को ले आओ'।
Advertisement
दूसरी ओर, वकील प्रथम दुबे ने कहा कि “केरल के डीजीपी का यह दावा है कि उन्हें नहीं पता था कि मोनालिसा नाबालिग है। लेकिन आयोग की जांच रिपोर्ट में इसका जिक्र है, मैं आपको महेश्वर नगर निगम द्वारा जारी किया गया लड़की का जन्म प्रमाण पत्र दिखाऊंगा, जिसमें लड़की के सभी पिछले दस्तावेज रद्द कर दिए गए हैं।”
प्रेग्नेंट है मोनालिसा?
मोनालिसा के परिवार ने उसे नाबालिग बताते हुए फरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरमान के खिलाफ POCSO का मामला दर्ज है जिसकी जांच के सिलसिले में हाल ही में मोनालिसा को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश होना था।
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एमपी पुलिस कोच्चि पहुंची तो फरमान ने दावा किया कि मोनालिसा गर्भवती है इसलिए वो ट्रैवल नहीं कर सकती और न ही पूछताछ के लिए पेश हो सकती है। अब पुलिस मेडिकल टेस्ट के जरिए इस दावे का सच पता लगाएगी।