तबीयत जोरदार, मिलते हैं… राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन, दिल चीर देंगे उनके आखिरी शब्द

Mangey Khan Death: मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो बैंड बाड़मेर बॉयज के साथ परफॉर्म करते थे।

Follow : Google News Icon  
Mangey Khan Death
मांगे खान का निधन | Image: X

Mangey Khan Death: मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का 10 सितंबर को 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। लोग उन्हें प्यार से 'मंगा' कहकर बुलाते थे। वो बाड़मेर बॉयज के मेन सिंगर थे जिन्हें ‘बोले तो मिठो लागे’, ‘अमरानो’, ‘राणाजी’, ‘पीर जलानी’ जैसे गानों के लिए लोगों का अपार प्यार और शोहरत मिली थी।

सामने आई जानकारी की माने तो, सिंगर मांगे खान को दिल से जुड़ी कोई बीमारी थी जिसकी वजह से उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। अमररस रिकॉर्ड्स के फाउंडर आशुतोष शर्मा ने मांगे खान के निधन की पुष्टि की है।

राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन

मांगे खान अपने गानों के लिए देश ही नहीं, दुनियाभर में काफी मशहूर थे। उन्होंने अपने बैंड के साथ डेनमार्क, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कई देशों में परफॉर्म किया था। अब 49 की उम्र में बाईपास सर्जरी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। 

आशुतोष शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है। उन्होंने मांगे खान के निधन को एक ऐसा शून्य बताया जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। 

Advertisement

मौत से पहले ये थे मांगे खान के आखिरी शब्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांगे खान अपनी बाईपास सर्जरी को लेकर काफी पॉजिटिव थे। आशुतोष ने खुलासा किया कि गायक मांगे खान ने अपने ऑपरेशन से पहले कहा था- “तबीयत-जोरदार, मिलते हैं ऑपरेशन के बाद।”

मांगे खान 2010 से अमररस रिकॉर्ड्स के साथ जुड़े हुए थे। वो पहली महिला मांगणियार गायिका रुकमा बाई के साथ परफॉर्म करने बाड़मेर के रामसर गांव गए थे जहां वो आशुतोष से मिले। तब बना बैंड बाड़मेर बॉयज जिसमें मंगा हारमोनियम बजाते थे और मुख्य गायक थे। इस बैंड में सवाई खान और मगदा खान भी शामिल थे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बेटी मैं बहुत... मलाइका अरोड़ा के पिता के दर्द भरे शब्द, ‘सुसाइड’ से पहले फोन कर बेटियों से क्या कहा?

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड