बेटी मैं बहुत... मलाइका अरोड़ा के पिता के दर्द भरे शब्द, ‘सुसाइड’ से पहले फोन कर बेटियों से क्या कहा?
Malaika Arora Father: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार सुबह निधन हो गया है। अनिल ने कथित सुसाइड से पहले अपनी दोनों बेटियों को फोन किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Malaika Arora Father: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) का बुधवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली है। और अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि अनिल ने मौत से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने मामले से जुड़ा अपडेट देते हुए बताया कि अनिल मेहता ने सुबह करीब नौ बजे बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित आयशा मैनर नाम की एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी थी। उस समय मलाइका पुणे में थी और ये खबर सुनते ही तुरंत मुंबई आ गईं।
मलाइका अरोड़ा को पिता ने मौत से पहले किया था कॉल
IANS की रिपोर्ट की माने तो, अनिल ने कथित तौर पर सुसाइड करने से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता को फोन किया था। फोन पर उन्होंने दोनों से कहा था- “I am sick and tired.” उन्होंने बताया था कि कैसे वो बीमार हैं और थक चुके हैं। मौत के बाद भाभा अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया।
मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। अनिल एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे जबकि उनकी पत्नी जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं। अनिल भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे।
Advertisement
पिता के निधन पर टूटीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा को कल अपने माता-पिता के घर पर जाते हुए देखा गया। उस दौरान, वह काफी परेशान और सदमे में लग रही थीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के दुखद निधन पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा था कि अनिल की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मलाइका ने इस मुश्किल समय में परिवार को प्राइवेसी देने की भी मांग की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता थे।
ये भी पढ़ेंः कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स से जूझ रहीं हिना खान, कैंसर के इलाज के बीच लिया बप्पा का आशीर्वाद