Lock Upp 2 में Shreya Kalra के Kiss वाले बयान पर बवाल, Ram Kapoor की पत्नी Gautami भड़कीं, कहा- इसके बाद लोग उन्हें ठरकी कह रहे हैं लेकिन वो..., VIDEO

Lock Upp Season 2 Updates: इन दिनों नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप सीजन 2' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में श्रेया कालरा के आरोप के बाद एक्टर राम कपूर की पत्नी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

lock-upp-2-shreya-kalra-kiss-controversy-ram-kapoor wife gautami-defends-reaction video
Lock Upp 2 | Image: Social Media

Ram Kapoor Wife Gautami Kapoor Reaction On Shreya Kalra Kiss Controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में इन दिनों भारी ड्रामा और विवाद देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर पर उनकी पर्सनल स्पेस में दखल देने और बिना मर्जी के 'किस' करने का आरोप लगाया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और कुछ लोग राम कपूर को 'ठरकी' तक कहने लगे।

अब इस पूरे विवाद पर राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने पति का बचाव करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

क्या है पूरा मामला? श्रेया कालरा ने क्या कहा?

यह विवाद लॉक अप के घर के अंदर शुरू हुआ। श्रेया कालरा ने आरोप लगाया कि श्रेया का दावा है कि जब उन्होंने एलिमिनेशन से बचने वाला एक टास्क जीता, तो राम कपूर ने उनके गाल पर किस किया। इससे पहले भी उन्होंने श्रेया के सिर पर किस किया था।
इस घटना के बाद श्रेया ने लॉकर एरिया में साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बात की। श्रेया ने साफ कहा कि अगर आगे से ऐसा हुआ, तो वह राम को रोक देंगी। उन्हें अपनी पर्सनल स्पेस का ध्यान रखना पसंद है। श्रेया ने यह भी कहा कि उन्होंने राम की मदद के लिए तीन टास्क जीते, लेकिन राम ने उन्हें गैंग लीडर नहीं चुना, जिससे वह काफी निराश हैं।

पत्नी गौतमी कपूर का फूटा गुस्सा

इंटरनेट पर राम कपूर के खिलाफ लगातार हो रहे नेगेटिव और अपमानजनक कमेंट्स को देखकर गौतमी कपूर ने एक वीडियो और मैसेज शेयर कर अपनी बात रखी।

Advertisement
Uploaded image

गौतमी ने अपने बचाव में ये अहम बातें कहीं

गौतमी ने कहा कि राम एक ऐसे इंसान हैं जो 'पूरे दिल' से काम करते हैं। शो में जाने के पीछे उनकी कोई प्लानिंग या स्ट्रैटेजी नहीं थी। गौतमी ने सवाल उठाया कि अगर राम सच में ऐसी गंदी हरकतें कर रहे थे, तो शुरुआती दिनों में ही घर वालों ने उनके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई? यह मुद्दा कई हफ्तों बाद क्यों उठाया जा रहा है?
गौतमी ने स्पष्ट किया कि किसी को गैंग लीडर बनाना या न बनाना पूरी तरह से राम का निजी फैसला है। दर्शकों को याद दिलाते हुए गौतमी ने कहा कि हम जो टीवी पर देखते हैं, वह एडिट किया हुआ हिस्सा होता है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स 4 से 5 हफ्ते तक बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे रहते हैं, इसलिए वहां की मानसिक स्थिति अलग होती है।

"बिना जाने जज करना आसान है"

गौतमी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कैप्शन में लोगों से एक भावुक अपील भी की।

Advertisement

गौतमी ने लिखा कि "किसी भी इंसान की असली पर्सनैलिटी जाने बिना उसे जज करना बहुत आसान है। चाहे महिला हो या पुरुष, राम हमेशा सबके लिए दयालु  रहे हैं। उन्होंने न जाने कितने लोगों की मदद की है और उनके पास उन सभी का आशीर्वाद है। ये बुरा वक्त भी कट जाएगा। मैं आज भी उनके साथ मजबूती से खड़ी हूं और हमेशा खड़ी रहूंगी।"

आखिर में गौतमी ने ट्रोल्स से अपील की कि वे किसी के बारे में भी 'जहरीले और भारी कमेंट्स' करने से पहले सोचें, क्योंकि इसका सीधा असर कंटेस्टेंट के परिवार पर पड़ता है। साथ ही उन्होंने अपने पति राम कपूर को सलाह देते हुए कहा कि "राम, अब गेम दिल से नहीं बल्कि दिमाग से खेलिए।"

फिलहाल इस पूरे विवाद पर राम कपूर की तरफ से कोई सीधा बयान सामने नहीं आया है।

यह जरूर पढ़ें: India's Got Latent Season 2: 'मर्दों से नफरत' वाली साक्षी झा के बचाव में आए Samay Raina, बोले- 'अच्छे मर्द बनकर दिखाओ...' - VIDEO

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड