India's Got Latent Season 2: 'मर्दों से नफरत' वाली साक्षी झा के बचाव में आए Samay Raina, बोले- 'अच्छे मर्द बनकर दिखाओ...' - VIDEO

Samay Raina On Sakshi Jha: समय रैना के शो का तीसरा एपिसोड रिलीज होते ही वायरल हो गया। ऐसे में एक कंटेस्टेंट की विवादित बातों ने एक बार फिर शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

samay-raina-supports-sakshi-jha-men hater indias-got-latent-season 2 controversy
समय रैना के शो में कंटेस्टेंट के बयान पर बवाल | Image: Instagram

India Got Latent Season 2 Samay Raina On Sakshi Jha: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 का लेटेस्ट एपिसोड इन दिनों इंटरनेट पर खूब बवाल मचा रहा है। इस एपिसोड में बिहार की एक टीचर, साक्षी झा बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। शो में साक्षी ने खुद को 'मर्दों से नफरत करने वाली' बताया और कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस पूरे मामले पर खुद समय रैना ने चुप्पी तोड़ी है और साक्षी के बचाव में सामने आए हैं।

क्या है पूरा विवाद?

शो के दौरान साक्षी झा ने अपनी पर्सनल लाइफ और मर्दों को लेकर काफी हैरान करने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मर्दों से 'जेनरेशनल ट्रॉमा' मिला है।

साक्षी की कुछ विवादित बातें

साक्षी ने कहा कि उन्हें अपने पिता, दादा और भाई तक से नफरत है। उन्होंने बताया कि उनके दादा की सोच थी कि औरतें कुछ नहीं कर सकतीं, उन्हें सिर्फ खाना बनाना चाहिए। हद तो तब हो गई जब साक्षी ने बताया कि उनकी एक फैंटेसी है कि वो शराब पीकर अपने पति की पिटाई करें। उनका कहना था कि वो अपनी जिंदगी में कुछ 'रेड फ्लैग' चाहती हैं।

इन बयानों के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बहुत से लोगों ने साक्षी को 'टॉक्सिक' कहा और उन्हें जमकर गालियां भी दीं।

Advertisement

समय रैना ने किया साक्षी का बचाव

जब साक्षी को हद से ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा, तो समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साक्षी ने भी समय के इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर री-शेयर करते हुए 'लव यू समय रैना' लिखा।

वीडियो में समय ने क्या कहा?

समय ने बताया कि एपिसोड रिलीज करने के बाद वो अलीबाग आ गए हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि एपिसोड के बाद क्या बवाल हो जाए। इंटरनेट पर साक्षी के खिलाफ बन रहे मीम्स और गुस्से को देखते हुए समय ने अपने पुरुष फैंस से एक खास गुजारिश की।

Advertisement

"मेरी मेरे सभी लड़कों से रिक्वेस्ट है कि उनके यानी साक्षी प्रति थोड़ी नरमी बरतें। लेटेंट के स्टेज पर आना और कुछ भी बोल देना आसान नहीं होता। जब तक मीम्स बन रहे हैं और मजाक हो रहा है, तब तक ठीक है, लेकिन ध्यान रखें कि वो भी एक इंसान हैं।"

"उसे दिखाओ कि मर्द अच्छे इंसान होते हैं"

समय ने लड़कों को एक बेहद पॉजिटिव संदेश देते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, "उसे गालियां देने के बजाय प्यार भेजो, ताकि उसे यह यकीन दिलाया जा सके कि मर्द असल में बहुत कमाल के और अच्छे इंसान होते हैं।"

इसके साथ ही समय ने यह भी माना कि साक्षी की वजह से ही यह एपिसोड इतना बड़ा हिट साबित हुआ है। अगर वो शो में नहीं आतीं, तो शायद एपिसोड इतना मजेदार और सॉलिड नहीं बन पाता।

यह जरूर पढ़ें: 72nd National Film Awards: Kartik Aaryan को बेस्ट एक्टर अवार्ड, Yami Gautam और साउथ स्टार Mammootty समेत इन कलाकारों का डंका

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड