Lock Upp 2 Double Eviction: 'लॉक अप 2' में आज होगा डबल एलिमिनेशन, फराह खान और रितेश देशमुख के इस बड़े फैसले से होगा धमाका
Lock Upp 2 Double Eviction: 'लॉक अप 2' में आज डबल एलिमिनेशन के साथ बड़ा धमाका होने वाला है। फराह खान और रितेश देशमुख के इस फैसले से चौंकने वाले बदलाव नजर आएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Lock Upp 2 Double Eviction: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। शो के मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें यह खुलासा किया गया है कि इस हफ्ते घर में एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का सफर समाप्त होने वाला है। जज के रूप में शो में नजर आ रहे फराह खान और रितेश देशमुख ने जैसे ही डबल एविक्शन की अनाउंसमेंट कर दी है। शो के सभी इनमेट्स के होश उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आज 11 जुलाई के एपिसोड में यह साफ हो जाएगा कि आखिर वो कौन से दो कंटेस्टेंट्स हैं जो जेल का गेट हमेशा के लिए पार कर जाएंगे।
किन इनमेट्स पर लटकी है बाहर होने की तलवार
रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते सुनीता आहूजा और रियाज अली के बाहर होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी जानकारी देने वाले सोर्सेज का दावा है कि इन दोनों का ही घर से बाहर निकलना लगभग तय है।
इस हफ्ते एलिमिनेशन की प्रक्रिया के लिए सुनीता आहूजा, रियाज अली, श्रेया कालरा, वरुण यादव और राम कपूर समेत 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। सूत्रों का मानना है कि इन पांचों में से सुनीता और रियाज का गेम सबसे कमजोर रहा है, जिसके चलते उन पर खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।
क्या गोविंदा की गेस्ट एंट्री भी नहीं बचा पाएगी सुनीता का गेम
शो में सुनीता आहूजा काफी परेशान नजर आ रही हैं। कई बार उन्हें रोते हुए भी देखा गया है, कि वह शो छोड़ना चाहती हैं। अपनी पत्नी का मनोबल बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी 'लॉक अप' के मंच पर पहुंचे। उन्होंने सुनीता को भरपूर सपोर्ट किया। वहीं दूसरी ओर रियाज अली की बात करें तो शो के जजेस फराह खान, रितेश देशमुख और होस्ट कंगना रनौत शुरुआत से ही उनके गेम को लेकर सवाल उठा चुके हैं। कंगना ने उन्हें कई बार चेताया है कि शो में उनकी सक्रियता बहुत कम है और उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार की सख्त जरूरत है।