Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' की रिलीज ने बदली बाजी, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार हुई सुस्त

Welcome to the Jungle vs Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बाजी पलट दी है। अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन की रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है।

Welcome to the Jungle vs Dhamaal 4 Box Office Collection
Welcome to the Jungle vs Dhamaal 4 Box Office Collection | Image: instagram

Welcome to the Jungle vs Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फेमस फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी। शुरुआत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण आज 10 जुलाई को रिलीज हुई अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' है। अजय देवगन की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है, जिसका सीधा असर अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन।

'धमाल 4' ने पहले ही दिन मचाया शोर

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'धमाल 4' आज 10 जुलाई को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 11.88 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर बाकी बड़ी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी है।
फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और संजीदा अहम भूमिकाओं में हैं।

'वेलकम टू द जंगल' का 15वें दिन का कैसा रहा हाल

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपनी रिलीज के साथ ही अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ और पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 31.90 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। आज फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं और 'धमाल 4' की रिलीज के बाद इसकी कमाई घटकर केवल 82 लाख रुपये रह गई है। इन 15 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 125.87 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद कैसी होती है जिंदगी? 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' का ट्रेलर

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड