अपडेटेड 4 September 2024 at 13:21 IST

कान सुन्न और पैंट गीली...जब पहली बार फ्लाइट में बैठे खेसारी, ऐसा था भोजपुरी स्टार का एक्सपीरियंस

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पहली बार फ्लाइट में बैठने का अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Khesari Lal Yadav
खेसारी लाल यादव | Image: instagram

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पहली बार फ्लाइट में बैठने का अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं जिसे सुन लोग हंसते-हंसते लोटपोट (Khesari Lal Yadav funny video) हो रहे हैं।

इस वीडियो में एक रिपोर्टर उनसे पहली बार प्लेन में बैठने के उनके अनुभव के बारे में पूछ रहा था। वो पूछता है कि क्या पहली बार प्लेन में बैठने के बाद वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। इसके जवाब में खेसारी लाल यादव कहते हैं कि उन्होंने पैंट में सुसु कर दिया था।

जब पहली बार फ्लाइट में बैठे खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव रिपोर्टर को बताते हैं कि प्लेन में चढ़ने के बाद उन्हें काफी दिक्कत होने लगी थी। उनके कान भी सुन्न हो गए थे। उन्होंने आगे कहा- “हमारा बाथरूम हो गया था। मैं झूठ नहीं, हकीकत बोलता हूं। झूठा वूठा नहीं बोलता हूं। तो बहुत दिक्कत हुई थी मुझे, पहली बार चढ़ा था”। 

भोजपुरी सिंगर खेसारी ने आगे अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि बाद में जब वो फ्लाइट से उतरे, जब जाकर उन्होंने सबसे पहले पैंट चेंज किया और फिर अपने घर गए थे। उन्होंने आगे कहा- ‘तो प्रॉब्लम हुआ था मुझे, पहली ही बार हुआ था, उसके बाद नहीं हुआ’। 

Advertisement

खेसारी लाल यादव के वीडियो पर क्या बोले लोग?

खेसारी लाल यादव का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘इतना भी सच नहीं बोलना चाहिए’। तो वहीं, दूसरा कमेंट करता है- ‘इसीलिए प्लेन में पहली बार हम बैठते ही नहीं’। एक ने ये तक लिख दिया कि ‘खेसारी भाई, आपके सेंस ऑफ ह्यूमर का जवाब नहीं’। बहुत से लोग इस वायरल वीडियो पर हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः लंदन में शिफ्ट होने की खबरों के बीच मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा, बदला-बदला दिखा एक्ट्रेस का अंदाज

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 September 2024 at 13:21 IST