अपडेटेड 4 September 2024 at 09:28 IST
लंदन में शिफ्ट होने की खबरों के बीच मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा, बदला-बदला दिखा एक्ट्रेस का अंदाज
Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा महीनों तक लंदन में रहने के बाद भारत लौट आई हैं। उन्हें आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा महीनों तक लंदन में रहने के बाद भारत लौट आई हैं। काफी समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि वो और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली लंदन ही शिफ्ट हो गए हैं। इस बीच, सुल्तान स्टार को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, वो अकेली आई हैं और अपने बच्चों को साथ लेकर नहीं आईं।
अनुष्का शर्मा को फैंस काफी मिस करते हैं। वह 2018 के बाद से फिल्मों से दूर हैं। इस बीच, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देख फैंस उत्साहित हो गए हैं।
लंदन में शिफ्ट होने की खबरों के बीच मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह ऑल ब्लैक आउटफिट में पहुंची थीं। उन्होंने जैट-ब्लैक पैंट्स और ब्लैक जैकेट पहना था। साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे थे। जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं तो पैपराजी ने उन्हें अपनै कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इस दौरान, एक्ट्रेस मुस्कुराती रहीं और पैपराजी को ग्रीट करते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गईं।
महीनों बाद क्यों मुंबई आई हैं अनुष्का शर्मा?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अनुष्का शर्मा किसी प्रमोशनल इवेंट के लिए मुंबई लौटी हैं जो आज शाम को आयोजित हो सकता है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस एक ब्रांड एंडॉर्समेंट के लिए मुंबई वापस लौटी हैं और ये इवेंट खत्म होते ही वो वापस लंदन चली जाएंगी जहां घर पर उनके पति विराट कोहली और उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय उनका इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement
बता दें कि अनुष्का ने इस साल फरवरी में अपनी दूसरी संतान अकाय कोहली को जन्म दिया था। एक्ट्रेस की डिलीवरी लंदन में हुई थी और तबसे ही वो अपना ज्यादातर समय यूके में ही बिता रही हैं। कोहली भी अपने क्रिकेट टूर्नामेंट से फ्री होते ही अपने परिवार के पास लंदन पहुंच जाते हैं।
ये भी पढे़ंः हार्दिक के डेटिंग रूमर्स, अब नताशा ने लिया बदला! मिस्ट्री मैन संग जिम से शेयर की ऐसी फोटो
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 September 2024 at 09:28 IST