अगर बेहतर मौका मिला तो हिंदी फिल्मों में काम करूंगा : ‘कांतारा’ अभिनेता ऋषभ शेट्टी

‘कांतारा’ फिल्म के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने कहा कि कन्नड़ फिल्म जगत उनकी प्राथमिकता है, लेकिन अगर उन्हें सही मौका मिला तो वह हिंदी फिल्म में काम करना चाहेंगे।

Rishabh Shetty
Rishabh Shetty | Image: Social Media

Entertainment News: ‘कांतारा’ फिल्म के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने कहा कि कन्नड़ फिल्म जगत उनकी प्राथमिकता है, लेकिन अगर उन्हें सही मौका मिला तो वह हिंदी फिल्म में काम करना चाहेंगे। शेट्टी ने 2022 की एक्शन थ्रिलर ‘कांतारा’ के लिए देश भर में लोकप्रियता हासिल की। उन्हें इस लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब भी मिला।

उन्होंने कहा कि भाषाई बाधा अब अतीत की बात हो गई है। शेट्टी ने शुक्रवार रात को यहां आइफा पुरस्कार समारोह में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मेरी प्राथमिकता कन्नड़ फिल्म जगत है। इसने मुझे बहुत बड़ा अवसर दिया है। आज कोई भाषाई बाधा नहीं है और लोग यहां आपके काम को पहचानते हैं। बदलाव की बदौलत अब यह भारतीय सिनेमा बन गया है। अगर अच्छा अवसर मिला तो मैं (हिंदी फिल्मों में) काम करूंगा।”

हाल ही में एक साक्षात्कार में 'बॉलीवुड द्वारा भारत को नकारात्मक रूप में चित्रित करने' के बारे में उनकी कथित टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेता-फिल्म निर्माता ने कहा, ‘मैं जो कहने की कोशिश कर रहा था उसे गलत समझा गया। मैं (इस बारे में) किसी और दिन स्पष्ट करूंगा।’

Advertisement

ये भी पढ़ें- हमारी जैसी लाइफ चल रही… क्या शादी के 3 साल बाद तलाक ले रहीं नेहा कक्कड़? पति का बयान हुआ वायरल | Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड