'पिता-भाई से भी नफरत है...', समय रैना के शो में खुद को Man Hater बताने वाली कंटेस्टेंट पर मचा बवाल, लोग बोले- सिया-सोनम जैसी सोच

समय रैना के शो 'India's Got Latent' में खुद को 'Man Hater' बताने वाली साक्षी झा के विवादित बयान पर बवाल मच गया है। साक्षी ने शो में खुलकर अपने पिता और भाई से नफरत करने और होने वाले पति को बेल्ट से मारने की बात कही। इस हिंसक सोच पर इंटरनेट पर लड़कियां भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई हैं।

Samay Raina Show India's Got Latent
समय रैना के शो में कंटेस्टेंट के बयान पर बवाल | Image: Instagram

India's Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'India's Got Latent' एक बार फिर नेटिजन्स के निशाने पर है। शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट के बयानों ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। खुद को पेशे से 'टीचर' बताने वाली इस कंटेस्टेंट ने पुरुषों को लेकर कुछ ऐसी बातें कही, जिस पर बवाल खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसकी आलोचना कर रहे हैं।

हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट का तीसरा एपिसोड आया है, जिसमें साक्षी झा नाम की एक लड़की बतौर कंटेस्टेंट आई। उसने खुद को 'फेमिनिस्ट' और 'मैन हेटर' (Man Hater) बताया।

अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं साक्षी

अपनी परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी बताती हैं कि किस तरह वे मर्दों से बहुत नफरत करती हैं। उन्हें आसपास मर्दों को देखते ही घिन्न आती है। हद तो तब हो गई जब लड़की ने इस नफरत के दायरे में अपने ही परिवार को घसीट लिया।

साक्षी से जब जज पैनल में मौजूद कॉमेडियन तन्मय भट ने पूछा कि आप मैन-हेटर तो इस पर आपके पिता कैसा फील करते हो? इसके जवाब में साक्षी खुलकर कहती है कि वे अपने पिता से भी नफरत करती है। मैंने उन्हें ये बताया हुआ है। वो मेरे पिता जरूर हैं, लेकिन आखिर में एक मर्द हैं।

Advertisement

वह कहती है कि मेरे दादा जी मुझे पसंद नहीं करते थे। उनकी सोच ऐसी थी कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकती। वो मुझसे नफरत करते हैं, क्योंकि मैं उनके पोते (अपने भाई) को पसंद नहीं करती।

जजों ने दिए 0 मार्क्स 

साक्षी ने आगे यह तक कहा कि वे अपने होने वाले पति को दारू पीकर बेल्ट से पीटना चाहती हैं। इस परफॉर्मेंस पर जज पैनल में मौजूद समय रैना, विशाल ददलानी, तन्मय भट्ट, रघुराम और यशराज मेहरा ने जीरो मार्क्स दिए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

साक्षी झा की इस परफॉर्मेंस के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोग इसे 'कूल' दिखने की एक नाकाम कोशिश मान रहे हैं। कई यूजर्स ने जेंडर के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए। वहीं, कई लोग साक्षी की तुलना सोनम, सिया और मुस्कान से करते हुए उनकी सोच को वैसे बताते नजर आए।

नेटिजन्स ने सवाल उठाया कि अगर यही बात किसी लड़के ने महिलाओं के लिए में कही होती, तो अब तक बवाल मच चुका होता। कई लड़कियां भी साक्षी की इस सोच के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं।

यह भी पढ़ें: 'सांस दबा देंगे...', अब आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर नहीं थम रहा विवाद

 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड