अपडेटेड 6 March 2025 at 14:51 IST
जब रिपब्लिक प्लेनरी समिट में पहुंचे ग्रैमी विनर Ricky Kej; 'मस्त कलंदर', 'बम लहरी' गानों पर लाइव परफॉर्मेंस से बांधा समां
Ricky Kej: तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचने वाले संगीतकार रिकी केज ने रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में अपने लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ricky Kej: तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचने वाले संगीतकार रिकी केज ने गुरुवार, 6 मार्च 2025 को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 (Republic Plenary Summit 2025) में अपने लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उन्होंने भारत की संस्कृति को दर्शाते हुए अपनी कई रचनाएं दर्शकों के सामने पेश की जिसे सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
43 साल के रिकी केज अपने बैंड के साथ दिल्ली स्थित भारत मंडपम पहुंचे जहां उन्होंने रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में दर्शकों के लिए लाइव परफॉर्म किया। गौरतलब है कि केज को कला में उनके योगदान के लिए 2025 में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
ग्रैमी विनर रिकी केज ने रिपब्लिक समिट में किया लाइव परफॉर्म
रिकी केज ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के विजन और पहलों की तारीफ की और कहा कि देश को उनके जैसे ही मजबूत लीडर की जरूरत थी। फिर उन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘आओ जी’ गाना डेडिकेट किया जिसे उन्होंने अपने बैंड के साथ परफॉर्म किया था। उसके बाद उन्होंने देश पर गर्व जताया और साउथ इंडियन कल्चर को दर्शाते हुए अपनी एक क्रिएशन परफॉर्म की।
रिकी केज और बैंड ने इसके बाद ‘मस्त कलंदर’ गाने को अपने अंदाज में परफॉर्म कर माहौल को काफी जबरदस्त बना दिया। संगीतकार ने इसके बाद कहा कि हाल ही में महाशिवरात्रि निकली है और वो भोलेनाथ को समर्पित करते हुए एक गाना गाना चाहते हैं। फिर बैंड ने ‘बम लहरी’ गाने पर परफॉर्म किया।
Advertisement
राष्ट्रगान से खत्म किया लाइव परफॉर्मेंस
रिकी केज ने आगे कहा कि भारत, यानि एक देश से ज्यादा जरूरी होते हैं इंसान। उससे भी ज्यादा जरूरी हैं जंगल और वन्य जीवन जो इंसानों से कई सालों पहले से धरती पर हैं। संगीतकार ने कहा कि नेचर को बचाना और उसके साथ रहना भारत का कल्चर है। फिर उन्होंने कहा कि उनका बैंड अपनी लाइव परफॉर्मेंस को खत्म करते हुए दुनिया की अपनी सबसे पसंदीदा धुन बजाना चाहता है जो है राष्ट्रगान। फिर राष्ट्रगान के समय हॉल में बैठे सभी लोग खड़े हो गए। जब बैंड का परफॉर्मेंस खत्म हुआ तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ये भी पढे़ंः 14.8 Kg की गोल्ड स्मगलिंग करते पकड़ी गई रान्या राव, गिरफ्तारी पर हैरान हुए DGP पिता, बोले- कानून अपना काम करेगा
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 14:51 IST