अपडेटेड 17 February 2025 at 08:07 IST
India's Got Latent विवाद पर कॉमेडियन गौरव कपूर का तंज, रणवीर के माफी मांगने पर बोले- कोई दिल्ली वाला होता तो...
Ranveer Allahbadia: मशहूर कॉमेडियन गौरव कपूर ने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप शो में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ और रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े विवाद पर तंज कसा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ranveer Allahbadia: समय रैना (Samay Raina) का पैरोडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India's Got Latent) अब बंद हो चुका है। कॉमेडियन ने अपने चैनल से शो के सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं। ऐसा हुआ इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के एक बयान से जो इन दिनों काफी विवादों में है। अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर मशहूर कॉमेडियन गौरव कपूर (Gaurav Kapoor) ने तंज कसा है। उन्होंने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप शो में कहा कि रणवीर को इतनी जल्दी माफी नहीं मांगनी चाहिए थी।
गौरव कपूर ने अपने शो में इस पूरे मैटर पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने किसी का पक्ष तो नहीं लिया लेकिन ये जरूर कहा कि इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ज्यादा जल्दी माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पहले पॉडकास्टर को अपने वकीलों से सलाह लेनी चाहिए थी।
गौरव कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया पर कसा तंज
गौरव कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे सुन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि रणवीर मुंबई से हैं इसलिए इतनी जल्दी माफी मांग ली। दिल्ली वाला होता तो कभी अपनी गलती नहीं मानता। उन्होंने कहा कि 12 बजे कंट्रोवर्सी हुई और 2 बजे रणवीर ने माफी मांग ली।
गौरव ने आगे कहा- “इतनी जल्दी मैं अपने पापा को सॉरी नहीं बोलता। अरे भाई रुक जा, थोड़ा पैसा वकील को देता। बात करके वकील से समझ ले क्या बोलना है। उसकी वजह से ये हुआ है। इंतजार कर ले यार। इतनी बड़ी बड़ी चीजें हो जाती हैं कोई सॉरी नहीं बोलता”।
Advertisement
“दिल्ली वाला होता तो गलती नहीं मानता’
उन्होंने कहा, “मुंबई वाले बहुत भोले होते हैं। यही दिल्ली में होता, वो मुकर जाते। कहते ‘मैं हूं नहीं ये। AI है। यह मैं नहीं हूं’, यह साबित करने में चार साल लगेंगे। हनी सिंह दिल्ली से है। उससे पूछ लो वो गाना उसने बनाया है, वो मना कर देगा। सबको पता है गाना उन्हीं का है लेकिन वो नहीं मानते। अब दोनों तरफ से PR चल रहा है”।
गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जज बनकर आए रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता के यौन संबंधों को लेकर सवाल पूछ लिया था जिसपर ये पूरा बवाल मचा हुआ है। मुंबई पुलिस और असम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 February 2025 at 08:06 IST