अपडेटेड 26 July 2025 at 17:16 IST
अश्लील कंटेंट परोसने वाले ALTT पर सरकार ने लगाया बैन तो आई एकता कपूर की सफाई, बोलीं- 4 साल पहले ही...
Ekta Kapoor: अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप में 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। इसमें ALTT, ULLU जैसे ऐप्स भी शामिल है। ALTT पर बैन के बाद अब एकता कपूर ने स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ekta Kapoor on ALTT Ban: भारत सरकार ने हाल ही में बड़ा एक्शन लेते हुए अश्लील कंटेंट परोसने वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के वेबसाइट्स और ऐप्स को बैन कर दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ये बड़ी कार्रवाई की। बैन किए गए ऐप्स में ULLU और ALTT भी शामिल हैं। ALTT पर बैन के बाद से ही एकता कपूर का नाम भी चर्चाओं में आ गया था। हालांकि इस पूरे विवाद पर अब उनकी सफाई सामने आई हैं। एकता ने उनका और उनकी मां शोभा का इससे किसी तरह से संबंध होने से इनकार कर दिया है।
एकता ने बताया कि 4 साल पहले ही उन्होंने ALTT से अपने संबंध तोड़ लिए थे। उन्होंने एक बयान जारी कर इस पर अपना रूख साफ कर दिया है।
एकता ने स्टेटमेंट जारी कर क्या-क्या कहा?
इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर एकता कपूर ने कहा, "बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, जो BSE और NSE में लिस्टेड प्रोफेशनल तरीके से चलने वाली मीडिया कंपनी है। हाल ही में ALT डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पहले इसकी पूरी तरह से अपनी कंपनी थी) के साथ हाल ही में विलय के बाद 20 जून 2025 से ALTT का संचालन कर रही है।"
उन्होंने आगे कहा, " मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि ALTT को सरकार ने बंद कर दिया है। हालांकि ऐसी खबरों के विपरीत एकता कपूर और शोभा कपूर किसी भी तरह से ALT से जुड़ी नहीं हैं। उन्होंने जून 2021 में ही ALT से अपने संबंध समाप्त कर लिए थे। उपरोक्त तथ्यों के विपरीत किसी भी आरोप का खंडन किया जाता है।
Advertisement
एकता ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि मीडिया से अपील है कि सही और सटीक तथ्य ही दें। उन्होंने कहा कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड सभी लागू कानूनों का पूरी तरह पालन करती है और अपना काम सबसे ऊंचे कॉर्पोरेट नियमों के साथ करती है।
किन 25 OTT ऐप्स पर लगाया गया है बैन?
केंद्र सरकार ने 25 ओटीटी ऐप्स पर बैन का कदम डिजिटल कंटेंट में बढ़ रही अश्लीलता के मद्देनजर उठाया है। इसमें ALTT, ULLU के अलावा देसीफ्लिक्स, बिग शॉट्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियोनएक्स वीआईपी, फूगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 17:16 IST