'क्या खाओगे आप लोग?', जब सड़क पर डोसा खाती दिख गईं धनश्री वर्मा; पैपराजी को दिया खाने का ऑफर, फिर... देखिए VIDEO

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर पैपराजी से स्ट्रीट फूड खाने के लिए पूछ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Dhanashree Verma
Dhanashree Verma | Image: Instagram

Dhanashree Verma: डांस क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा एक बार फिर अपने बेहद सादगी भरे और दिल जीतने वाले अंदाज के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वह मुंबई के एक छोटे से डोसा स्टॉल पर स्पॉट हुई हैं। 

इस दौरान वह पैपराजी से बातचीत करती हुई नजर आईं। उनके और पैपराजी के बीच दोस्ताना भरे अंदाज ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

धनश्री वर्मा का डोसा स्टॉल वीडियो हो रहा वायरल

धनश्री वर्मा को बीते दिन मुंबई डोसा स्टॉल स्पॉट किया गया। वह जैसे ही वहां पहुंचीं, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, लेकिन भीड़ से बचने के बजाय उन्होंने मुस्कुराते हुए सबका स्वागत किया। हंसी-मजाक में उन्होंने फोटोग्राफर्स से पूछा, 'क्या खाना है आपको? डोसा खाओ ना… लंच टाइम हो गया है।' धनश्री ने बताया कि उनके कॉलेज के दिन आसपास ही गुजरे हैं और यही वजह है कि यह डोसा स्टॉल उनकी पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। इसी वीडियो में धनश्री बेहद प्यार से अपना ऑर्डर किया हुआ डोसा पैपराजी को देते हुए नजर आ रही हैं। वह बार-बार उनसे कहती हुई नजर आ रही हैं कि, 'दोस्तों, रख लो… खा लो।' उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनकी सरलता की खूब तारीफ की गई।

एक और वीडियो आया था सामने

कुछ दिन पहले शेयर किए गए एक और वीडियो में धनश्री फ्लोरल स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप में दिखाई दी थीं। भीड़ के बीच रास्ता बनाते हुए उन्होंने पैपराजी को सावधान रहने के लिए कहती हुई दिखीं थीं। वीडियो में वह पैपराजी से ध्यान से चलने के लिए कह रही थीं। उनका यह केयरिंग नेचर डोसा वाले वीडियो से एक बार फिर लोगों के दिलों तक पहुंच गया है।

Advertisement

धनश्री वर्मा वर्कफ्रंट

धनश्री वर्मा आज सोशल मीडिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। डेंटिस्ट्री से करियर शुरू करने वाली धनश्री के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह सफल कंटेंट क्रिएटर और डांसर हैं।

यह भी पढ़ें: अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? 'हीमैन' की हेल्थ रिपोर्ट आई सामने

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड