Dharmendra Health Update: अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? 'हीमैन' की हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
Dharmendra Health Update: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत की लेटेस्ट अपडेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि अब कैसे हैं एक्टर
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी हेल्थ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद अब 'हीमैन' का उनके घर पर ही इलाज चल रहा है। फैंस लगातार उनकी बेहतर हेल्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने उनके चाहने वालों को राहत दी है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?
क्या है धर्मेंद्र की तबीयत का लेटेस्ट अपडेट?
19 नवंबर को सामने आई मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं। उनकी तबीयत को पहले से बेहतर और बढ़िया बताया गया है। यह खबर मिलते ही फैंस के बीच राहत की लहर दौड़ गई है। सांस की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र को डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
निधन की झूठी रूमर्स फैलाने वालों की हेमा मालिनी ने लगाई थी फटकार
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की फेक खबरें भी वायरल हुईं थी। इन अफवाहों से परेशान होकर हेमा मालिनी ने खुद सामने आकर कहा कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और ऐसी झूठी खबरें फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया था कि एक्टर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
देओल परिवार ने की थी ये अपील
धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य भी लगातार उनकी तबीयत से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही परिवार लोगों से गलत खबरों पर विश्वास ना करने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले भी धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर कई बार अफवाहें सामने आ चुकी हैं, जबकि कई मौकों पर वह सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे।