अपडेटेड 30 May 2025 at 20:36 IST
पार्टी में परफॉर्म करने गई थी मशहूर म्यूजिक बैंड की टीम, 5 सदस्य अचानक हुए गायब; अब सभी की मिली लाश तो मचा हड़कंप
एक मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक बैंड के सभी पांचों सदस्य पिछले 5-6 दिनों से गायब थे। अब उनके शव टेक्सास सीमा के पास उत्तरी शहर रेनोसा में पाए गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक बैंड (Mexican regional music band) के सभी पांचों सदस्य पिछले 5-6 दिनों से गायब थे। अब उनके शव टेक्सास सीमा के पास उत्तरी शहर रेनोसा में पाए गए हैं।
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने म्यूजिक बैंड के पांचों मेंबर्स की डेड बॉडी मिलने की जानकारी गुरुवार को दी है। इस बैंड का नाम Grupo Fugitivo है जिसके पांच मेंबर्स रविवार से ही लापता बताए जा रहे थे। ये बैंड पार्टियों और लोकल डांस में परफॉर्म करने के लिए जाना जाता है।
मैक्सिकन बैंड के लापता मेंबर्स की मिली डेड बॉडी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेंबर्स की गुमशुदगी की जांच कर रहे तामाउलिपास राज्य के प्रॉसिक्यूटर ने इसे लेकर जानकारी दी है। उसने बताया कि बैंड मेंबर्स को रात लगभग 10 बजे उस समय किडनैप किया गया था जब वो परफॉर्म करने के लिए जा रहे थे। वो एसयूवी से वेन्यू की तरफ जा रहे थे और तबसे ही लापता थे।
नौ संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार
प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि नौ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है जो गल्फ कार्टेल के एक गुट का हिस्सा माने जाते हैं। उनकी शहर में बहुत पहुंच है। हालांकि, अधिकारियों ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी कि इन म्यूजिशियन की हत्या क्यों की गई। उन्होंने लोकल मीडिया के उस दावे से भी इनकार नहीं किया जिसमें कहा गया था कि मेंबर्स के शव को जला दिया गया है।
Advertisement
दरअसल, जिस तरह का मैक्सिकन रीजनल म्यूजिक ये बैंड बजाता था, वो पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे काफी पॉपुलर होने लगा था। ये ग्लोबल लेवल पर भी सुर्खियां बटोर रहा था। खबरों की माने तो, युवा कलाकार कभी-कभी ड्रग कार्टेल के लीडर्स को ट्रिब्यूट देते हैं, जिन्हें रॉबिन हुड जैसा महान माना जाता है। हालांकि, ये अभी तक क्लियर नहीं है कि क्या ये बैंड भी इसी तरह के गाने बजाता था।
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कई ड्रग कार्टेल द्वारा कलाकारों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। जबकि अन्य कलाकारों के वीजा यूएसए द्वारा छीन लिए गए और ट्रम्प प्रशासन द्वारा उन पर आपराधिक हिंसा का महिमामंडन करने का आरोप लगाया जा चुका है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 May 2025 at 20:36 IST