अपडेटेड 6 November 2025 at 11:28 IST

12 साल बाद हंस राज हंस के घर गूंजी किलकारियां... आई नन्हीं परी, दलेर मेहंदी बने नाना

शादी के 12 साल बाद नवराज हंस और अजीत कौर को अनमोल तोहफा मिला है। नवराज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नवजात बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

Follow : Google News Icon  
Daler Mehndi became a grandfather and Hans Raj Hans became a grandfather Navraj and Ajeet Kaur blessed with a baby girl
दलेर मेहंदी बने नाना | Image: Instagram/navraj_hans

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर दलेर मेहंदी और हंस राज हंस का घर 12 साल के लंबे इंतजार के बाद नन्ही परी की किलकारियों से गूंज उठा है। हंस राज हंस के बेटे नवराज और उनके पति अजीत कौर के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। लंबे इंतजार के बाद दंपति को एक प्यारी सी बेटी हुई है। 12 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद यह खुशखबरी ने न केवल परिवार को बल्कि संगीत जगत को भी उत्साहित कर दिया है।

दलेर मेहंदी और हंस राज हंस की गायकी ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। दलेर मेहंदी नाना और हंस राज हंस दादा बन गए हैं। नवराज ने सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी को फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। दलेर मेहंदी और हंस राज हंस दोनों नन्ही परी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

नवराज हंस-अजीत कौर बने पेरेंट

शादी के 12 साल बाद नवराज हंस और अजीत कौर को यह अनमोल तोहफा मिला है। नवराज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नवजात बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। फोटो में सिंगर दलेर मेहंदी और हंस राज हंस नन्ही परी को प्यार से निहार रहे हैं। हंस राज हंस ने अपनी पोती के छोटे-छोटे हाथ को थामा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “दादू X नानू कोलैब, OG ब्लेसिंग”

अगस्त में हुआ था जन्म

नवराज और अजीत की शादी को 12 साल हो चुके थे और इस दौरान दंपति ने कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी पहली बेटी का जन्म अगस्त 2025 में हुआ था। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा था- “मैं पापा बन गया। हमारे परिवार में स्वागत है मेरी प्यारी बेटी का।” नवराज और अजीत ने दादा और नाना के साथ बेटी की तस्वीर 4 नवंबर, 2025 को शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम रेशम नवराज हंस रखा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar Election: 'राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं मास्टर प्रोफेसर बन जाऊंगा', वोटिंग के बीच खेसारी लाल यादव ने मंदिर-मस्जिद पर फिर दिया बयान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 November 2025 at 11:28 IST