India's Got Latent में घटिया कमेंट कर बुरे फंसे रणवीर अल्लाहबादिया, दर्ज हुई शिकायत; CM फडणवीस बोले- मर्यादा होती है...
शो के हालिया एपिसोड में रणवीर नजर आए, जहां उन्होंने माता-पिता की इंटीमेसी को लेकर भद्दा बयान दिया। उनके स्टेंटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का पारा चढ़ गया।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Ranveer Allahbadia Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहबादिया के 'इंडियाज गोट लैटेंट' (India's Got Latent) में दिए बयान को लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर उठा ये मुद्दा अब बड़ा बनता जा रहा है और इसको लेकर रणवीर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। रणवीर के कमेंट को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
शो के हालिया एपिसोड में रणवीर नजर आए, जहां उन्होंने माता-पिता की इंटीमेसी को लेकर भद्दा बयान दिया। उनके स्टेंटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का पारा चढ़ गया। लोग उनपर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों तो उन्हें गिरफ्तार करने तक की बात कह रहे हैं।
मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज
मामले को लेकर यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लैटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
रणवीर के किस कमेंट पर मचा है बवाल
हाल ही में समय रैना के India's Got Latent शो में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से सवाल किया, "क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या फिर एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" रणवीर का ये कमेंट लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इसके लिए उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। शो के दौरान कई घटिया बातें कही गई, जिसके वीडियोज वायरल हो रहे हैं और इन पर बवाल मचा है।
Advertisement
‘हमारी फ्रीडम वहां समाप्त हो जाती है, जब…’
रणवीर अल्लाहबादिया के इस स्टेंटमेंट पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन भी आया। उन्होंने कहा, "मुझे इसकी जानकारी मिली है। यह गलत है। बहुत ही भद्दे कमेंट किए गए है, जो की गलत है। हमारी फ्रीडम वहां समाप्त हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम पर अतिक्रमण करते हैं। हमारे समाज में अश्लीलता के कुछ सीमा और नियम है... कोई इसको पार करता है तो गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
ऐसा मजाक समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जाता- रेखा शर्मा
वहीं, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा जी ने इस पर NCW से एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वीडियो बहुत ही चौंकाने वाला है। मुझे लगता है कि चाहे महिला हो या पुरुष, इस तरह का मजाक समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जाता। एक मां या महिला के शरीर के बारे में मजाक करना अच्छा नहीं लगता और कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि आज का युवा नैतिक रूप से किस हद तक गिर गया है। मुझे लगता है कि इस तरह के मजाक उन लोगों को प्रभावित करते हैं जो इसी तरह की रचनात्मक चीजों में लगे हुए हैं। मैंने अभी उस वीडियो को NCW अध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए भेजा है।"