अपडेटेड 19 January 2025 at 23:21 IST
जरा कोहिनूर मिल जाता... जब Coldplay सिंगर ने कहा 'जय श्री राम', ब्रिटिश राज के लिए मांगी माफी तो फैंस ने लिए मजे
Coldplay Chris Martin: कोल्डप्ले ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट से इंडिया टूर की शुरुआत कर दी है। इस दौरान, क्रिस मार्टिन को 'जय श्री राम' कहते भी देखा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Coldplay Chris Martin: कोल्डप्ले ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट से इंडिया टूर की शुरुआत कर दी है। ब्रिटिश बॉय बैंड ने ‘म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ के तहत 18 और 19 जनवरी को मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट किया। उनके लाइव शो से अब कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें लीड सिंगर क्रिस मार्टिन को ‘जय श्री राम’ कहते भी सुना जा सकता है।
कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट काफी सक्सेसफुल रहे जिनमें कई मशहूर सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की थी। बैंड के क्रिस मार्टिन ने अपने जेस्चर से लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने ब्रिटिश राज के लिए भी माफी मांगी जिसे सुन सभी हैरान रह गए।
कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने क्यों मांगी फैंस से माफी?
क्रिस मार्टिन ने अपने बैंड कोल्डप्ले के साथ 19 जनवरी को लगातार दूसरी रात मुंबई में परफॉर्म किया था। उनका अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिनमें वो फैंस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में क्रिस कहते हैं- 'यह हमारा भारत का चौथा विजिट है और हम दूसरी बार यहां परफॉर्म कर रहे हैं। पहली बार हमने एक लंबा शो किया और हम इससे बेहतर ऑडियंस नहीं पा सकते थे। आज आने के लिए आप सभी को धन्यवाद!”
Advertisement
उन्होंने आगे एक ब्रिटिशर होने के नाते भारतीय फैंस से माफी भी मांगी और कहा- “यह हमारे लिए हैरानी वाली बात है कि ग्रेट ब्रिटेन से होने के बावजूद आप हमारा स्वागत कर रहे हैं। ग्रेट ब्रिटेन द्वारा किए गए सभी बुरे कामों के लिए हमें माफ करने के लिए धन्यवाद"।
जब क्रिस मार्टिन ने कहा ‘जय श्री राम’
कॉन्सर्ट के पहले दिन से भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। एक वीडियो में क्रिस मार्टिन को फैंस द्वारा उठाए गए हॉर्डिंग से मैसेज पढ़ते हुए सुना जा सकता है। उन्हें पढ़कर क्रिस ने 'जय श्री राम' कहा जिसे सुनकर ऑडियंस जोर से चीयर करने लग जाती है।
Advertisement
अब उनके ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुके हैं और लोग इनपर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘और यहां मैं पिघल गया’ तो दूसरा कमेंट करता है- ‘जरा कोहिनूर मिल जाता तो’। वहीं, बहुत से लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 January 2025 at 23:21 IST