
दिलजीत से सुलह करने के लिए तैयार हैं कंगना रनौत? बोलीं: उनके साथ घूमना-फिरना जरूरी नहीं लेकिन...
Kangana Ranaut-Diljit Dosanjh: कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की लड़ाई के बारे में कौन नहीं जानता। अब लग रहा है कि एक्ट्रेस सुलह करने के लिए तैयार हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ना केवल अपनी फिल्में, बल्कि अपने दिए बयानों को लेकर भी कंट्रोवर्सी में छाई रहती हैं। 2020 में उनकी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ से तीखी बहस हो गई थी।
Image: Instagram
हालांकि, अब लग रहा है कि कंगना इस लड़ाई को खत्म करना चाहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूट्यूब चैनल द न्यू इंडियन को दिए एक इंटरव्यू में इसे लेकर बड़ा हिंट दिया है।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
कंगना ने एक प्रतिद्वंद्वी बॉलीवुड फिल्ममेकर और सिंगर दिलजीत दोसांझ से शांति बनाने के सवाल पर जवाब दिया और हिंट दिया कि वो सुलह करने के लिए तैयार हैं।
Image: instagram
उन्होंने कहा कि जब वो अच्छा काम देखती हैं तो तारीफ कर देती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो उन्हें दोस्त बना लेंगी या उनके साथ हैंगआउट करेंगी। ये जरूरी नहीं है।
Image: Diljit Dosanjh/InstagramAdvertisement
कंगना ने कहा कि उनके मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे उस फिल्ममेकर की फिल्म ‘शेरशाह’ की भी तारीफ की।
Image: IMDB
कंगना और दिलजीत के बीच किसान आंदोलन के वक्त सोशल मीडिया पर गरमा-गर्म बहस छिड़ गई थी जब एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर पर विरोध प्रदर्शनों को हवा देने और जनता से गायब होने का आरोप लगाया था।
Image: Diljit Dosanjh/Instagram