'कॉन्सर्ट तो बहाना था, Coldplay को महाकुंभ में आना...' क्रिस मार्टिन ने GF संग लगाई संगम में डुबकी, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
Chris Martin in Mahakumbh 2025: कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन को प्रयागराज के महाकुंभ मेले में शिरकत करते देखा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Chris Martin in Mahakumbh 2025 : ब्रिटिश पॉप बैंड कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) को प्रयागराज के महाकुंभ मेले में शिरकत करते देखा गया। सोशल मीडिया पर मशहूर कपल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दोनों को संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है।
कोल्डप्ले ने हाल ही में मुंबई और अहमदाबाद में लाइव कॉन्सर्ट किया था। 26 जनवरी को ही उनका इंडिया टूर खत्म हुआ है लेकिन क्रिस मार्टिन अपने देश वापस नहीं गए। वो अपनी गर्लफ्रेंड और मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंच चुके हैं।
कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा पहुंचे महाकुंभ
कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने अब महाकुंभ मेले में पवित्र डुबकी लगाई है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इस वीडियो में क्रिस को ब्लैक शॉर्ट्स में देखा जा सकता है, वहीं डकोटा ने कुर्ते के नीचे जींस पहनी होती है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम यूजर ने कैप्शन में लिखा- “जब आप कॉन्सर्ट में नहीं जा सकते, तो कलाकार आपके पास आ जाता है - कुंभ मेले में! कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा के साथ संगम स्नान किया, जिन्होंने हर अनुष्ठान का गहरे सम्मान के साथ पालन किया है। संगीत एकजुट करता है, लेकिन विश्वास आगे बढ़ता है। हर हर महादेव!”
Advertisement
क्रिस मार्टिन को महाकुंभ में देख क्या बोले फैंस?
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। कपल को पहले मुंबई में शिव मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। और अब उनका इस तरह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनते देखना फैंस के लिए वाकई हैरानी वाली बात है। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा- ‘कॉन्सर्ट तो एक बहाना था, कोल्डप्ले को महाकुंभ में आना था’। वहीं, दूसरा फैन लिखता है- ‘वाह, बिना टिकट के एकदम नजदीक से हो गए दर्शन। भोलेनाथ को आपसे प्यार है। पूरा फिल्मी स्टाइल’।