'मंगेतर ने 3 बार दिया धोखा, इंजेक्शन भी लगे...'; चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश का सालों बाद छलका दर्द

RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश ने खुलासा किया कि कैसे उनके मंगेतर ने उन्हें तीन बार चीट किया था।

Follow : Google News Icon  
RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal are rumoured to be dating
RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal are rumoured to be dating | Image: X

RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने खुलासा किया है कि कैसे उनके मंगेतर ने उन्हें तीन बार चीट किया था। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक चैप्टर पर बात की जब वो अस्पताल में भर्ती थीं। और ये सब हुआ उनके मंगेतर की वजह से।

महवश का नाम टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, आरजे का कहना है कि वो एकदम सिंगल हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कैसे केवल 19 साल की उम्र में उनकी सगाई हो गई थी।

चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश को मंगेतर ने दिया था धोखा

महवश ने युवा को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें आजकल शादी का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता। उन्होंने बताया कि उनकी 19 साल की उम्र में सगाई हो गई थी लेकिन दो साल बाद उन्होंने खुद ये रिश्ता खत्म कर दिया था। उनके मंगेतर ने उन्हें चीट किया था जिसके बाद महवश को पैनिक अटैक आने शुरू हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। उन्हें इंजेक्शन लगाए जा रहे थे।

RJ Mahvash on Dating Chahal

महवश ने कहा कि उनके माता-पिता उन्हें लेकर काफी परेशान थे लेकिन वो उन्हें बता भी नहीं पा रही थीं कि असल में हुआ क्या है। महवश ने कहा कि उन्होंने जिद करके जिस लड़के से सगाई की थी, अब उसकी असलियत अपने माता-पिता को कैसे बता पातीं। आरजे ने कहा कि वो अलीगढ़ जैसे छोटे शहर में पली बढ़ी हैं जहां रिश्ता टूटने पर तुरंत बदनामी हो जाती है।

Advertisement

चहल को डेट करने की खबरों पर भी बोलीं महवश

युवा के साथ इंटरव्यू में महवश से ये भी पूछा गया था कि क्या वो किसी को डेट कर रही हैं। इसके जवाब में आरजे ने कहा कि वो काफी सिंगल हैं और उन्हें आज के समय की शादी का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि वो इस तरह की इंसान हैं जो केवल शादी करने के लिए किसी को डेट करेंगी। 

ये भी पढे़ंः 'मैं ऐसे इंसान से शादी नहीं करूंगी जो...'; चहल को डेट करने की खबरों पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ बयान

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड