अपडेटेड 2 June 2025 at 19:07 IST

Akshara Singh: अमेरिका में खूब एंजॉय कर रहीं ‘भोजपुरी क्वीन’ अक्षरा सिंह, गाड़ी में दिखाया अपना जलवा

Akshara Singh: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय अमेरिका में हैं और वहां जमकर एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो घूमने के लिए निकल पड़ी हैं।

Follow : Google News Icon  

Akshara Singh Video: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय अमेरिका में हैं। वो एक कॉन्क्लेव में बिहार को रिप्रेजेंट करने के लिए गई थीं जहां से वो लगातार तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रही हैं। अक्षरा यूएसए में काफी एंजॉय कर रही हैं जिसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ही देखने के लिए मिल रहा है।

भोजपुरी स्टार ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

preview

अमेरिका में एंजॉय कर रहीं अक्षरा सिंह

इस वीडियो में अक्षरा ने वाइट और ब्लू कलर का को-ऑर्ड सेट पहना है। उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है और धूप वाला चश्मा लगाया हुआ है। कुल मिलाके अक्षरा सिंह का ये कूल अंदाज फैंस के दिलों को घायल कर रहा है। एक्ट्रेस ने कार के अंदर ये वीडियो बनाया है जब सैर सपाटे के लिए अमेरिका की सड़कों पर निकली थीं। अब उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

अमेरिका में अक्षरा सिंह को किया गया सम्मानित 

अमेरिका में आयोजित हुए इस कॉन्क्लेव में अक्षरा सिंह को भी सम्मानित किया गया था जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है। इस खास शाम के लिए उन्होंने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था जिसके साथ उन्होंने ब्लैंक और ग्रे जैकेट कैरी की थी। इस लुक पर सिंगर ने जूड़ा बनाया हुआ था और पर्ल ज्वेलरी उनके पूरे लुक को चार चांद लगाने का काम कर रही थी। बात करें मेकअप की तो वो पार्टी के हिसाब से बढ़िया लग रहा था।

Advertisement

अब अक्षरा सिंह के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सिंगर का गाना ‘खेला होबे’ पिछले महीने ही रिलीज हुआ है जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढे़ंः भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के वो 5 सुपरहिट गाने, जिन्हें सुनकर हो जाएंगे मस्त

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 June 2025 at 19:07 IST