अपडेटेड 31 May 2025 at 22:13 IST

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के वो 5 सुपरहिट गाने, जिन्हें सुनकर हो जाएंगे मस्त

Akshara Singh Songs: 'भोजपुरी क्वीन' अक्षरा सिंह ने अपने करियर में कई ऐसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं जो आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। आज उन्हीं में से सबसे ज्यादा पसंद किए गए 5 सुपरहिट गानों की बात करेंगे।

Follow : Google News Icon  
Akshara Singh Songs
Akshara Singh Songs | Image: youtube

Akshara Singh Songs: ‘भोजपुरी क्वीन’ कही जाने वाली अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। वो ना केवल कमाल की अदाकारा हैं, बल्कि अपनी सुरीली आवाज से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने इतने सालों में एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। चाहे पवन सिंह हो या खेसारी लाल यादव, उनकी केमिस्ट्री को इन कलाकारों के साथ काफी पसंद किया जाता रहा है। ऐसे में चलिए अक्षरा सिंह के उन पांच सुपरहिट गानों के बारे में बात करते हैं जिसे सुनकर फैंस आज भी मदहोश हो जाते हैं।

आज भी वायरल हैं अक्षरा सिंह के ये 5 सुपरहिट गाने

‘कॉल करें क्या’

अक्षरा सिंह का गाना ‘कॉल करें क्या’ पांच साल पहले रिलीज हुआ था जिसे अबतक 248 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसका संगीत और बोल आशीष वर्मा ने दिए हैं जबकि आवाज अक्षरा की है। इसमें सिंगर अपने बॉयफ्रेंड को मिस करते हुए फोन पर बात कर रही होती है।

Advertisement

'इधर आने का नहीं'

चार साल पहले अक्षरा सिंह का गाना ‘इधर आने का नहीं’ रिलीज हुआ था जिसे अबतक यूट्यूब पर 510 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये एल्बम भी आशीष वर्मा ने तैयार किया था और आवाज अक्षरा ने दी। इसमें बुलेट चलाती अक्षरा का बिंदास अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 

Advertisement

‘डोंट टच माई हैंड’

अक्षरा सिंह का गाना ‘डोंट टच माई हैंड’ 2020 में रिलीज हुआ था जिसे 242 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। आशीष वर्मा ने संगीत दिया है जबकि बोल अरविंद निषाद के हैं। इस गाने में अक्षरा अपने बेवफा बॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लेती हैं और उसे खूब जलील करती हैं। 

‘मेरे दुबले पिया’

सात महीने पहले यानि 2024 में अक्षरा सिंह का ये गाना ‘मेरे दुबले पिया’ रिलीज हुआ था जिसे अबतक 33 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके बोल यादव राज ने लिए हैं जबकि संगीत रौशन सिंह का है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह का किरदार अपने दुबले-पतले पति के लिए ये गाना गाता दिख रहा है। 

‘पटना की लड़की हैं’

अक्षरा सिंह का गाना ‘पटना की लड़की हैं’ करीब एक साल पहले उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था जिसे 3.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें अक्षरा फुल एक्शन करती दिख रही हैं और सभी लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का पाठ सिखाती नजर आ रही हैं। ये आशीष वर्मा का ही गाना है जिसके बोल ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं। 

ये भी पढे़ंः अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा में से कौन ज्यादा अमीर? भोजपुरी एक्ट्रेस की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 May 2025 at 22:13 IST