अपडेटेड 8 September 2025 at 21:23 IST
Apoorva Mukhija: ‘गाना गाएगी या कलेश करेगी…’; इंडिया टूर अनाउंस करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं ‘द रिबेल किड’
Apoorva Mukhija: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा का इंडिया टूर हाल ही में अनाउंस किया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा कंट्रोवर्सी में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। इस बार वो अपने इंडिया टूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका इंडिया टूर हाल ही में अनाउंस किया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है।
अपूर्वा मुखीजा को सोशल मीडिया पर ‘द रिबेल किड’ के नाम से जाना जाता है। वो अपने फैशन लाइफस्टाइल, वेकेशन, डेली रुटीन, ट्रैवल व्लॉग्स से जुड़े वीडियो बनाने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपना इंडिया टूर अनाउंस किया तो लोग कन्फ्यूज हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर इस टूर में अपूर्वा मुखीजा करेंगी क्या।
अपूर्वा मुखीजा हुईं इंडिया टूर को लेकर ट्रोल
अपूर्वा मुखीजा की दिन पर दिन पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। उनके इंस्टाग्राम पर 45 लाख करीब फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर्स 10 लाख से ज्यादा हैं। ऐसे में उन्होंने सोचा कि क्यों ना भारत के अलग-अलग शहरों में जाकर अपने फैंस से रूबरू हो। हालांकि, उनके इंडिया टूर को अब सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं।
इसकी घोषणा इंडिया टूर के आयोजकों ने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की थी जिसके साथ कैप्शन में लिखा था- ‘रिबेल और दोस्तों की एनर्जी जल्दी आपके शहर आ रही है। अपूर्वा यानि द रिबेल किड देशभर में टेकओवर टूर करने वाली हैं। भारत, अब वाइब करने का समय आ गया है’। बता दें कि ये टूर अक्टूबर और नवंबर के बीच होने वाला है।
Advertisement
अपूर्वा मुखीजा इंडिया टूर में क्या करेंगी?
इस पोस्ट को अपूर्वा ने भी रीशेयर किया है और लिखा- ‘आपके शहर में मिलते हैं’। अब ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो इस टूर में करेंगी क्या। ना वो गाना गाती हैं और ना ही डांस करती हैं। वहीं, दूसरा यूजर पूछता है- ‘वहां गाना गाओगी या कलेश करोगी’। एक ने कमेंट किया- ‘मंच पर क्या करोगी बहन’। हालांकि, बहुत से ऐसे फैंस भी हैं जो अपूर्वा से मिलने के लिए बेताब हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः गणपति उत्सव के बाद अब थाईलैंड वेकेशन, तलाक के बाद राजीव-चारू की ऐसी बॉन्डिंग देख फैंस हुए कन्फ्यूज
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 21:23 IST