BREAKING: यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा से खार थाने में पुलिस की पूछताछ, India's Got Latent के विवादित एपिसोड का थीं हिस्सा
मामले को लेकर अपूर्वा मखीजा अपना बयान दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के वल्गर कमेंट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। रणवीर के साथ India's Got Latent के विवादित एपिसोड का हिस्सा समय रैना समेत दूसरी हस्तियां भी निशाने पर हैं। मामले में ‘कलेशी औरत’ अर्पूवा मुखीजा से मुंबई पुलिस की पूछताछ जारी है। अपूर्वा मखीजा (The Rebel Kid) अपना बयान दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं हैं। यहां विवाद को लेकर पुलिस उनसे सवाल-जवाब कर रही है।
अपूर्वा भी उस विवादित एपिसोड का हिस्सा थीं, जिसको लेकर बवाल मचा है। खुद को 'कलेशी औरत' कहने वालीं अपूर्वा ने भी समय रैना के शो में ऐसी कई भद्दी बातें बोली थीं, जिस पर हंगामा हो रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
खार पुलिस स्टेशन में अपूर्वा मुखीजा
मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अपूर्वा कल (11 फरवरी) को देर शाम भी मामले में अपना बयान दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। हालांकि तब देर शाम होने के की वजह से पुलिस ने उन्हें सुबह आने को कहा। इसके बाद आज सुबह अपूर्वा खार पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। पुलिस मामले में अपूर्वा से उनका पक्ष जान रही हैं।
पुलिस की जांच तेज
इससे पहले मुंबई पुलिस यूट्यूबर आशीष चंचलानी का बयान भी दर्ज कर चुकी है। वहीं, जानकारी के अनुसार पुलिस ने समय रैना से भी संपर्क किया, लेकिन वो फिलहाल देश से बाहर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर से संपर्क किया है। वह कभी भी बयान देने के लिए आ सकते हैं।
Advertisement
रणवीर इलाहाबादिया के भद्दे कमेंट पर बवाल
शो के जिस एपिसोड को लेकर विवाद हुआ है, वो 14 नवंबर 2024 को शूट किया गया था। उसके बाद YouTube पर डाल दिया गया था। उसी शो से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रणबीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स को लेकर किए गए भद्दे कमेंट पर बवाल मच गया।
मुंबई पुलिस के सूत्रों की मानें तो खार पुलिस ने BookMyShow से भी संपर्क किया और उस शो में दर्शक के तौर पर शामिल हुए लोगों की लिस्ट मांगी है।
Advertisement
India's Got Latent के विवादित एपिसोड से अपूर्वा मुखीजा की भी कई क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कई घिनौनी बातें कहती नजर आईं। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।