Pawan Singh: पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर छुई तो मचा था बवाल, कोर्ट तक घसीटने के बाद एक्ट्रेस ने कर दिया माफ, बोलीं- उन्होंने सार्वजनिक...

Anjali Raghav- Pawan Singh Controversy: एक्ट्रेस अंजलि राघव और पवन सिंह के बीच लखनऊ के स्टेज शो के दौरान शुरू हुआ विवाद अब हल हो गया है। अब इस केस ने नया मोड़ ले लिया है।

Follow : Google News Icon  
anjali raghav and pawan singh controversy
anjali raghav and pawan singh controversy | Image: Instagram

Anjali Raghav- Pawan Singh Controversy: हरियाणा की एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के बीच जो विवाद चल रहा था, वो अब सुलझ गया है। गुरुवार को अंजलि राघव ने हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान पवन सिंह को उनकी गलती के लिए माफ कर दिया है। हालांकि, मामले में अब भी नया मोड़ आ गया है, क्योंकि सिंगर की पीआर टीम के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

अंजलि ने पवन सिंह को कर दिया माफ

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पवन सिंह ने माफी मांग ली है और उन्होंने ने उन्हें माफ भी कर दिया है। इसके बावजूद अंजलि का आरोप है कि सिंगर की पीआर टीम से जुड़े कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। आयोग ने इस मामले में तीन लोगों को पहचान  कर उन्हें समन भेज दिया है।

हर महिला को न्याय दिलाना आयोग का उद्देश्य

रेणु भाटिया ने साफ कर दिया है कि आयोग का मकसद केवल अंजलि राघव को न्याय दिलाना नहीं है, बल्कि हर उस महिला और लड़की के लिए न्याय सुनिश्चित करना है, जो किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जुड़े सभी पक्षों से बातचीत पूरी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि इस मामले में सिंगर बादशाह को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। हालांकि उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत ले ली है। आयोग का कहना है कि जब तक बादशाह से सीधे बातचीत नहीं होती, तब तक जांच को बंद नहीं किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

पूरे मामले के बारे में बात करें, तो पिछले साल लखनऊ में हुए एक स्टेज शो के दौरान ये विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसके बाद पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के कुछ सदस्यों ने अंजलि राघव की तस्वीरों और वीडियो को भड़काऊ तरीके से वायरल कर दिया था।

Advertisement

अंजलि ने लगाए थे गंभीर आरोप

अंजलि राघव ने पहले मीडिया को बताया था कि कुछ लोगों ने उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की है। उन्होंने साफ किया कि इस मामले में पवन सिंह की सीधी भूमिका नहीं है, बल्कि उनकी टीम के कुछ सदस्य इसके लिए जिम्मेदार हैं। अंजलि के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें इन लोगों के नाम नहीं पता थे, लेकिन इतना जरूर मालूम था कि वे सिंगर की टीम से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बालों से घसीटा, थप्पड़ मारे... मंदिर के अंदर महिला से हैवानियत, VIDEO

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड