Anant-Radhika: नताशा को छोड़ हार्दिक ने किसके साथ लगाए डांस फ्लोर पर ठुमके? अपने मूव्स से लगाई आग
Hardik Pandya: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हार्दिक पांड्या को जमकर डांस करते देखा गया। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग ठुमके लगाते दिखे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding) आखिरकार 12 जुलाई को हो चुकी है। इस जश्न में बड़े से बड़े स्टार, राजनेता और कारोबारी शामिल हुए थे। अंबानी परिवार के छोटे बेटे की शादी में क्रिकेटर्स भी महफिल जमाते नजर आए। वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अनंत और राधिका की शादी में पहुंचे थे। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें हार्दिक बारात में डांस करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कल से ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अनंत की बारात में बॉलीवुड कलाकारों से लेकर खेल हस्तियों तक, सब अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
अनंत अंबानी की बारात में नाचे हार्दिक पांड्या
अंबानी परिवार के हर फंक्शन में हार्दिक पांड्या जरूर जाते हैं। उनके परिवार से अच्छे ताल्लुक हैं। ऐसे में कल शाम भी वह अपने भैया भाभी कृणाल पांड्या और पंखुड़ी के साथ पहुंचे थे। बारात से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें हार्दिक को ढोल की बीट्स पर डांस करते देखा जा सकता है। हालांकि, फैंस की नजरें उनके डांसिंग पार्टनर पर चली गई जो कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) थीं।
वायरल वीडियो में हार्दिक और अनन्या को आइकॉनिक बॉलीवुड सॉन्ग ‘चोरी चोरी’ पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) भी मौजूद थे जिन्होंने अपने डांस मूव्स और एनर्जी से बारात में चार चांद लगा दिए।
Advertisement
अनंत-राधिका की शादी से पहली फोटो वायरल
इस बीच, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहली फोटो सामने आई है जिसमें कपल एक-दूसरे की आंखों में खोया नजर आ रहा है। अपनी लाइफ के सबसे खास मौके के लिए राधिका ने गोल्डन लहंगा चुना था। साथ ही हैवी डायमंड ज्वैलरी कैरी की, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। राधिका का लुक काफी हद तक गुजराती दुल्हन जैसा रहा।
ये भी पढ़ेंः गोल्डन लहंगा-लाल दुपट्टे में दुल्हन बन तैयार हुईं Radhika Merchant, शादी से सामने आई पहली PHOTOS