गोल्डन लहंगा-लाल दुपट्टे में दुल्हन बन तैयार हुईं Radhika Merchant, शादी से सामने आई पहली PHOTOS
दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट का उनकी शादी से पहला लुक सामने आ गया है। देखिए अपने इस खास दिन पर राधिका कैसी लग रही हैं...
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Radhika Merchant Bridal Look: इंतजार की घड़िया खत्म हुई। वो पल आखिरकार आ गया है, जिसका इंतजार अंबानी परिवार बहुत समय से कर रहा है। अनंत-राधिका शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। राधिका मर्चेंट भी दुल्हन बनकर एकदम तैयार हो चुकी हैं..कुछ ही पलों में वह अनंत अंबानी संग सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए उनका हाथ थाम लेंगी।
इस बीच शादी से राधिका मर्चेंट के लुक की पहली झलक भी सामने आ गई हैं। अपने इस जिंदगी के सबसे खास मौके के लिए राधिका गोल्डन लहंगा चुना। साथ ही हैवी डायमंड ज्वैलरी कैरी की, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। राधिका का लुक काफी हद तक गुजराती दुल्हन जैसा रहा।
राधिका का ब्राइडल लुक
बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने राधिका मर्चेंट के इस लहंगे को डिजाइन किया है। राधिका की शादी का जोड़ा काफी हैवी और ज्वैलरी भी बेहद ही सुंदर दिख रही है।
जान लें कि राधिका ने अपनी शादी में 'पैनेटर' लहंगा पहना है। इसका मतलब गुजराती अटायर, जिसमें रेड और व्हाइट रंग का इस्तेमाल हुआ है। जोड़े में आइवरी जरदोजी कट-वर्क का काम किया गया है। लहंगे में फूल बूटियां, स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम का इस्तेमाल हुआ है। राधिका के लहंगे का पल्लू भी काफी खूबसूरत है, जिसमें काफी बरीक और कट-वर्क किया गया है।
Advertisement
लाल पगड़ी और गोल्डन शेरवानी पहन दूल्हा बने अनंत
बात दूल्हे राजा अनंत अंबानी की करें तो वह अपने इस खास दिन पर लाल पगड़ी और गोल्डन शेरवानी पहने नजर आए हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में पूरी अंबानी फैमिली का लुक काफी रॉयल रहा। देखें तस्वीरें…
शादी में पहुंचने देसी-विदेशी सितारे
अंबानी फैमिली की ये रॉयल वे़डिंग बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी से सज चुकी है। अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, रजनीकांत, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस समेत तमाम सेलेब्स अनंत-राधिका की शादी में पहुंच गए हैं।
Advertisement
बता दें कि आज अनंत-राधिका जन्मों-जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद कल यानी कि 13 जुलाई को कपल के लिए शुभ आशीर्वाद समारोह रखा जाएगा। जबकि 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें तमाम दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है।