Anant Ambani-Radhika Merchant: प्री-वेडिंग से वायरल हुआ कपल का लुक, पिंक गाउन में छाईं राधिका

Anant Ambani-Radhika Merchant Pics: अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के लुक की तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हो रही हैं।

Anant Ambani-Radhika Merchant Pics
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग | Image: X

Anant Ambani-Radhika Merchant Pics: जामनगर में 1 मार्च को देश-विदेश की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा लगा देखा गया। मौका था मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन का जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इसी कड़ी में, अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के लुक की तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हो रही हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन 1-3 मार्च तक चलने वाले हैं। फिर जुलाई में कपल सात फेरे लेगा। कल रिहाना ने भी अंबानी के इवेंट में परफॉर्म किया था। म्यूजिकल नाइट और कॉकटेल पार्टी के साथ फंक्शन की शुरुआत हुई जिसकी झलक अब सामने आई है।

प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 

इस मौके पर सभी अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आए। होने वाले दूल्हे राजा ने अपने स्पेशल दिन पर फॉर्मल लुक कैरी किया था। उन्होंने वाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर पहना था। साथ ही उनके सूट पर एक डायमंड ब्रॉच लगा भी देखा जा सकता है। इवेंट से उनकी और तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें वह मैरून ब्लेजर में नजर आ रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Isha Ambani Piramal (@_ishaambanipiramal)

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Isha Ambani Piramal (@_ishaambanipiramal)

 कॉकटेल पार्टी में पिंक गाउन में दिखीं ब्राइड-टू-बी

इस बीच, अंबानी फैमिली की कॉकटेल पार्टी से ब्राइड-टू-बी राधिका मर्चेंट का लुक भी वायरल हो गया है। उन्होंने इस मौके पर एक पिंक कलर का गाउन पहना था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। 

Advertisement

pre-wedding gala of Anant Ambani & Radhika Merchant!💕#AnantRadhikaWedding #AnantAmbani #AnantRadhikaPreWedding #Jamnagar #MukeshAmbani #NitaAmbani #AmbaniPreWedding #AmbaniWedding #anantradhikaprewedding #RadhikaMerchant pic.twitter.com/t2NsTlk79Y

— jayaa (@Jayaa2012) March 1, 2024

आपको बता दें कि राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में 29 दिसंबर 2022 को अनंत और राधिका का रोका हुआ था। इस दौरान, राधिका पिंक कलर सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके कुर्ते पर गोटा पट्टी का काम हो रखा था। उन्होंने अपने लुक को स्कैलप-बॉर्डर दुपट्टे से स्टाइल किया था। दूसरी ओर, अनंत अंबानी ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था।

ये भी पढ़ेंः Anant-Radhika Pre Wedding में रणवीर-दीपिका ने लगाया ग्लैमर का तड़का, एक-दूसरे की आंखों में खोया कपल

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड