Anant-Radhika Pre Wedding में रणवीर-दीपिका ने लगाया ग्लैमर का तड़का, एक-दूसरे की आंखों में खोया कपल

Pre Wedding Bash: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीते दिनों ही अनाउंस किया है कि वो जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

Ranveer Singh Deepika Padukone
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण लुक | Image: Instagram

Ranveer Singh-Deepika Padukone: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग का जश्न जारी है। आज पहले दिन एलिगेंट कॉकटेल थीम में पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसका नाम है 'एन इवनिंग इन एवरलैंड'। इस पार्टी में सितारे सज-धजकर पहुंच रहे हैं। 

कॉकटेल ड्रेस कोड थीम के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ब्लैक एंड व्हाइट लुक चुना है। रणवीर ने दीपिका पादुकोण संग दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में रणवीर ने दीपिका को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। तस्वीर में दोनों बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आए।

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीरें

रणवीर ने इस दौरान सफेद सूट पहना और शेड्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं दीपिका ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन कलर के नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। रणवीर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में दिल वाली इमोजी शेयर की। कपल तस्वीरें में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।

बीते दिनों ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने दीपिका की प्रेग्नेंसी को ऑफिशियल किया और बताया कि सितंबर 2024 में नन्हा मेहमान उनके घर में दस्तक देगा। इसके बाद से ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। 

Advertisement

ईशा अंबानी का लुक

रणवीर-दीपिका के अलावा प्री वेडिंग इवेंट के लिए मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का भी लुक सामने आया है। वह पेस्टल ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद ही सुंदर लग रही हैं। 

देश ही नहीं विदेश से भी कई बड़ी हस्तियां अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शिरकत कर रही हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी पार्टी के लिए तैयार हो गए। उनके लुक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

Advertisement

बता दें कि अनंत-राधिका की शादी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 3 मार्च तक चलने वाला है। आज इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना का भी परफॉर्मेंस होगा, जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड है। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: अंबानी परिवार ने टेंट में मेहमानों के लिए बनाया 'फाइव स्टार' होटल, साइना नेहवाल ने दिखाई झलक

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड