अपडेटेड 1 October 2024 at 23:55 IST
फेमस आर्टिस्ट आरव चोपड़ा उर्फ ट्रेंड बॉय ने सोशल वर्कर के तौर पर बढ़ाया कदम, गरीबों के बने मसीहा
जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस करता है, वह हर मुश्किल को पार कर सकता है। यह पंक्ति आरव चोपड़ा पर पूरी तरह से लागू होती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Aarav Chopra: युवा संगीतकार आरव चोपड़ा उर्फ ट्रेंड बॉय ने समाज सेवा के लिए बढ़ाया कदम, वो अब गरीब बच्चों को किताबें और कपड़े बटवा कर उनके लिए एक मसीहा के तौर पर उभर रहे हैं। जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस करता है, वह हर मुश्किल को पार कर सकता है। यह पंक्ति आरव चोपड़ा पर पूरी तरह से लागू होती है, जिन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। जिन्हें पता नहीं उन्हें बता दें कि आरव चोपड़ा एक सोशल वर्कर और म्यूजिशियन है। आज आरव चोपड़ा को सबसे कम उम्र के प्रोड्यूसर और भारत के सबसे युवा म्यूजिक लेबल ओनर के रूप में जाना जाता है, जो न केवल एक प्रतिभाशाली प्रोड्यूसर हैं, बल्कि एक समर्पित सोशल वर्कर भी हैं। अपने समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आरव चोपड़ा ने कई गरीब बच्चों की मदद भी की है।
आरव चोपड़ा का दिल समाज सेवा के प्रति भी उतना ही बड़ा है जितना उनका संगीत। वह कई एनजीओ के माध्यम से गरीब बच्चों के लिए कपड़े और किताबों का दान करते हैं, और दिल्ली की सड़कों पर जरूरतमंदों को खाना खिलाने का कार्य करते हैं। गौशालाओं में नियमित दान करके, आरव ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल संगीत के प्रति ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति भी जिम्मेदार हैं। समाज के प्रति काम करने के साथ साथ इन्होंने कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम किया है।
आरव चोपड़ा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया है। उनके गाने आज ट्रेंडिंग चार्ट्स पर हैं, जिससे उन्हें "ट्रेंड बॉय" का दर्जा मिल गया है। आरव चोपड़ा के अभी ऐसे कई गाने हैं जो रिलीज होने बाकी हैं और जितने भी गाने रिलीज हुए हैं लड़कियां इन गानों की दीवानी हो चुकी है। "चोपड़ा प्रोडक्शंस" के संस्थापक के रूप में, आरव चोपड़ा ने कई हिट गाने प्रोड्यूस किए हैं, जो न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। उनके काम में न केवल संगीत का उत्कृष्टता है, बल्कि उनके गाने हमेशा सामाजिक संदेश भी देते हैं। चोपड़ा प्रोडक्शंस भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
आरव चोपड़ा केवल एक संगीतकार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अभिनय में भी अपनी प्रतिभा को साबित किया है। इसके अलावा, वह एक लॉयर भी हैं, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। आरव चोपड़ा की सोच नए कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। वह अपनी म्यूजिक कंपनी "चोपड़ा प्रोडक्शंस" के माध्यम से उभरते कलाकारों को मौका देते हैं, ताकि वे अपने टैलेंट को दुनिया के सामने ला सकें। उनके समर्थन से कई अंडरग्राउंड आर्टिस्ट्स ने भी सफलता पाई है।
Advertisement
आरव चोपड़ा की यह मेहनत और समर्पण उन्हें एक बड़ी फैन फॉलोइंग दिलाता है। उनके इंस्टाग्राम पर मिलियंस फॉलोवर्स और यूट्यूब चैनल "चोपड़ा प्रोडक्शंस " पर भी मिलियंस से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इसके साथ ही आप सभी को बता दें कि आरव चोपड़ा के जितने भी फैंस हैं उन्हें इनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है और हर समय बस यही इंतजार करते हैं कि आखिर कब आरव चोपड़ा का गाना रिलीज होगा और हम अपने कानों से उनके गानों की आवाज सुनकर उनकी आवाज में मगन होंगे, जाते जाते आपको बता दें कि आरव चोपड़ा की मेहनत और लगन ने उन्हें भारत के सबसे सफल युवा आर्टिस्ट की लिस्ट में शामिल करा दिया है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 1 October 2024 at 23:44 IST